23 का दूल्हा, 91 की दुल्हन, हनीमून पर गए तो…

0

शादी एक ऐसा रिश्ता है जो दो लोगों के बीच प्यार और विश्वास को जोड़ता है। इसमें उम्र की सीमा होती है। ऐसी ही एक शादी की सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है। अर्जेंटीना में एक 23 साल के लड़के ने 91 साल की महिला से शादी रचाई।

क्या है मामला-

अर्जेंटीना का रहने वाला यह लड़का लॉ का छात्र है। उसके घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। इस वजह से उसकी पढ़ाई में भी काफी परेशानियां आ रहीं थे।

उसके घर में उसकी मां और भाई के साथ एक 91 साल की महिला भी रहती थी। उस महिला को मिलने वाली पेंशन से ही लड़के की पढ़ाई में थोड़ी मदद मिल जाती थी।

इसके बाद महिला ने खुद से शादी करने का प्रस्ताव लड़के के सामने रखा और शर्त रखी कि अगर वो उससे शादी करता है तो वो उसकी पढ़ाई का पूरा खर्च उठाएगी। लड़के ने इस शर्त को झट से मान लिया और शादी कर ली।

क्यों की शादी-

अब मन में सवाल उठता है कि अगर उसे पैसे की ही मदद करनी थी तो वो बिना शादी के भी कर सकती थी, तो फिर शादी क्यों की।

दरअसल महिला की उम्र ज्यादा हो चुकी थी और उसके निधन के बाद पेंशन मिलना बंद हो जाती। इसलिए महिला ने लड़के से शादी की बात ​की ताकि लड़का उसका पति बन जाए और महिला के मरने के बाद भी उसे पेंशन मिलते र​हे।

दोनों ने रीति-रिवाजों के साथ शादी रचाई और हनीमून पर भी गए। इस दौरान महिला की मौत हो गई। अब जब लड़के ने अर्जेंटीना सरकार की पेंशन विभाग से संपर्क किया तो अधिकारियों ने उस पर लालच में आकर शादी करने का आरोप लगाया।

बहरहाल लड़के को पेंशन तो नहीं मिली लेकिन गनीमत ये हुई की वो जेल जाने से बच या वरना संपत्ति के लालच में आकर शादी करने के जुर्म में उसको जेल भी जाना पड़ सकता था।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More