अनुराग ठाकुर ने सपा-बसपा पर साधा निशाना, कहा- यूपी की जनता को चाहिए अपराध मुक्त प्रदेश

अयोध्या अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत स्वच्छ भारत अभियान विषय संगोष्ठी में पहुंचे मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था ने लंबी छलांग लगाई है।

0

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने योगी सरकार की जमकर तारीफ की है। अयोध्या अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत स्वच्छ भारत अभियान विषय संगोष्ठी में पहुंचे मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था ने लंबी छलांग लगाई है। उन्होंने कहा कि जिस तरीके से भ्रष्टाचार के विरुद्ध यूपी सरकार ने मुहीम चलाई और गुंडाराज के खिलाफ लगाम कसी गई, उसको उत्तर प्रदेश की जनता ने जमकर सराहा है।

सपा-बसपा पर साधा निशाना:

इस कार्यक्रम में केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि मुलायम सिंह यादव के बनाए हुए कुनबे को तो अखिलेश यादव संभाल नहीं पाए। अब क्या कुनबा बढ़ाएंगे। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के सरकार में हत्या, डकैती, फिरौती रोजमर्रा की आम बात थी। उन्होंने कहा कि जब जनता ने भाजपा सरकार पर भरोसा जताया तो योगी आदित्यनाथ सरकार ने यूपी से अपराध समाप्त किया और गुंडागर्दी करने वालों की बोलती बंद कर दी।

राहुल गांधी पर कसा तंज:

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा क‍ि यूपी की जनता अब चाहती है कि यूपी, भय मुक्त, अपराध मुक्त, गुंडाराज मुक्त प्रदेश बना रहे। राहुल गांधी पर  हमला बोलते हुए कहा क‍ि  पता नहीं कब वो मंदिर जाते हैं ? लेकिन जब चुनाव आता है तो वह जनेऊ धारण करके मंदिरों के चक्कर लगाते हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि जो लोग कभी जय श्रीराम का नारा लगाने से कतराते थे, आज उनके हर कार्यक्रम की शुरुआत ही जय श्रीराम के नारे से होती है।

 

यह भी पढ़ें: Chunar Assembly: इस पटेल बाहुल्य सीट पर भाजपा का रहा है दबदबा, कभी नहीं जीत पाई BSP

यह भी पढ़ें: इस मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र में जीत दोहराने की चुनौती, 2017 के विधानसभा चुनाव में पहली बार आई थी बीजेपी

(अन्य खबरों के लिए हमेंफेसबुकपर ज्वॉइन करें। आप हमेंट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्प इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More