इस मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र में जीत दोहराने की चुनौती, 2017 के विधानसभा चुनाव में पहली बार आई थी बीजेपी

उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव के लिए उल्टी गिनती शुरू हो गई है। राजनीतिक दलों ने एक दूसरे को मात देने के लिए कमर कस ली है।

0

उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव के लिए उल्टी गिनती शुरू हो गई है। राजनीतिक दलों ने एक दूसरे को मात देने के लिए कमर कस ली है। मौजूदा विधायकों के साथ साथ संभावित प्रत्यासी अपने-अपने क्षेत्रों में तैयारी शुरू कर दिए हैं। इस बीच बात करते हैं सहारनपुर जिले के सात विधानसभा क्षेत्रों में से एक नकुड विधानसभा सीट की। इस समय यहां से भाजपा के डॉ. धरम सिंह सैनी विधायक हैं।

नकुड़ विधानसभा:

नकुड़ विधानसभा सहारनपुर जिले और कैराना लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है। यह उत्तर प्रदेश विधानसभा का निर्वाचन क्षेत्र संख्या 2 है। यहां पहली बार 1952 में विधानसभा चुनाव हुए थे। भारत निर्वाचन आयोग के आंकड़ो के मुताबिक, नकुड़ विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत कुल मिलाकर 2,98,985 रजिस्टर्ड वोटर्स हैं। इनमें 1,60,380 पुरुष और 1,38,575 महिला वोटर्स शामिल हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जातिगत आंकड़ो के अनुसार यहां सबसे ज्यादा लगभग 1,20,000 मुस्लिम वोटर्स हैं। तो वही 50,000 अनुसूचित जाति, 40,000 गुर्जर, 35,000 सैनी और 25,000 के लगभग कश्यप मतदाता हैं। बाकी लगभग 80 हजार में ब्राह्मण, ठाकुर, जाट व अन्य मतदाता शामिल हैं।

2017 का जनादेश:

2017 के 17वीं विधानसभा चुनाव में यहां से डॉ. धरम सिंह सैनी ने बसपा छोड़कर भाजपा के टिकट पर दूसरी दफा जीत हासिल की। डॉ. धरम सिंह सैनी,  94375 वोट पाकर कांग्रेस के उम्मीदवार इमरान मसूद को 4057 वोट से हराया। आंकड़ो के अनुसार 2017 में नकुड़ का वोटिंग परसेंट 77.56 रहा था। वही साल 2012 के विधानसभा चुनाव में 77.21% मतदान हुआ था।

राजनीतिक पृष्ठभूमि:

         साल 

               पार्टी  

           विधायक   

2017

BJP

डॉ. धरम सिंह सैनी

2012

BSP

डॉ. धरम सिंह सैनी

2007

BSP

माहिपाल सिंह

2002

INC

डॉ. सुशील चौधरी

2000

RLD

प्रदीप कुमार

1996

IND

कुंवर पाल सिंह

1993

INC

यश पाल सिंह

1991

JD

मास्टर कंवर पाल

1989

JD

कंवर पाल

1985

LKD

राम शरन

1980

INC (I)

यशपाल सिंह

1977

INC

यशपाल सिंह

1974

INC

यशपाल सिंह

1969

IND

काजी मसूद

1967

IND

एन. सिंह

1962

INC

यशपाल

1957

INC

दाता राम

1952

INC

दाता राम

 

डॉ. धर्म सिंह सैनी:

नकुड़ विधानसभा से भाजपा विधायक डॉ. धर्म सिंह सैनी का जन्म 4 अप्रैल 1961 को सहारनपुर के सोना गांव में हुआ था। धर्म सिंह सैनी पेशे से राजनीतिक व्यक्ति के साथ ही आयुर्वेदिक फिजीशियन भी हैं। डॉ. धर्म सिंह सैनी ने 14वीं और 15वीं विधानसभा के दौरान उत्तर प्रदेश के सरसावा विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया। इस बार उन्हें प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री (स्वतन्त्र प्रभार) आयुष विभाग, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन बनाया गया है। वर्ष 2007-2012 के बीच वो उत्तर प्रदेश के प्राथमिक शिक्षा विभाग के मंत्री का पदभार भी संभाल चुके हैं।

 

यह भी पढ़ें: जूते-चप्पल से पिटते हैं डेड बॉडी को, जानिएं किन्नर समुदाय के रहस्यमयी दुनियां से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें

यह भी पढ़ें: पहली बार जंगली घास से बना पॉपकॉर्न, आखिर कैसे बना सबसे पसंदीदा स्नैक? जानिए इसकी कहानी

(अन्य खबरों के लिए हमेंफेसबुकपर ज्वॉइन करें। आप हमेंट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्प इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

 

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More