विधानसभा उपचुनाव को लेकर राजनीति में मचा घमासान

0

लोकसभा चुनाव के बाद अब यूपी में होने वाले विधानसभा उपचुनावों को लेकर सभी पार्टियों ने ताल ठोंकनी शुरू कर दी है। सभी पार्टियां चुनाव जीतने के लिए काफी सोच समझकर अपने प्रत्याशी मैदान में खड़े कर रही। कुछ दिन पहले ही बसपा सुप्रीमो मायावती ने संगठन की मजबूती को लेकर बड़ा बदलाव किया।

मायावती ने तीन-तीन मंडल पर मुख्य जोन इंचार्ज की व्यवस्था समाप्त कर हर मंडल पर कोआर्डिनेटरों को नियुक्त किया। साथ ही राष्ट्रीय कार्यकारिणी की तरह प्रदेश में भी तीन मुख्य को-आर्डिनेटर नियुक्त किए। प्रदेशीय को-आर्डिनेटर की तैनाती में वोट बैंक का गणित ध्यान में रखते हुए प्रदेश अध्यक्ष मुनकाद अली, राष्ट्रीय महासचिव आरएस कुशवाहा व विधान परिषद सदस्य भीमराव अंबेडकर को जिम्मेदारी सौंपी है। बहुजन वालेंटियर फोर्स का मंडल अध्यक्ष का पद भी खत्म कर दिया।

कांग्रेस की बात करें तो उपचुनाव को लेकर 5 प्रत्याशियों का ऐलान कर चुकी है। पीएल पुनिया के बेटे तनुज पुनिया को जैदपुर सीट से टिकट दिया गया। वहीं, इमरान मसूद के भाई नोमान मसूद को गंगोह विधानसभा सीट से और लखनऊ कैंट से दिलप्रीत सिंह को टिकट मिला है। मणिकपुर से रंजना पांडेय को और प्रतापगढ़ से नीरज त्रिपाठी चुनाव लड़ेंगे।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने विधानसभा उपचुनाव के लिए विधानसभा संयोजक घोषित किये। प्रदेश उपाध्यक्ष एवं चुनाव प्रबंधन प्रभारी जेपीएस राठौर ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश में होने वाले 13 विधानसभा उपचुनाव के लिए पार्टी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने विधानसभा संयोजक घोषित कर दिए हैं।

ये भी पढ़ें: सुपरहिट जोड़ी आम्रपाली दुबे और निरहुआ का नया गाना रिलीज़

भाजपा ने आगामी विधानसभा उपचुनाव के लिए विधानसभा संयोजक घोषित किए। विधानसभा उपचुनाव के दृष्टिगत विधानसभा संयोजक चुनाव तक पूरी जिम्मेदारियों का निर्वहन सम्बन्धित विधानसभा क्षेत्र में रहकर ही करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष द्वारा घोषित किए गये विधानसभा संयोजकों में गंगोह (सहारनपुर) जितेन्द्र जांग्लान, रामपुर संजय पाठक, इग्लास सु (अलीगढ) पीयूष दत्त शर्मा, टुण्डला सु (फिरोजाबाद) दीपक राजौरिया, गोविन्दनगर (कानपुर) रवीन्द्र सिंह, मानिकपुर (चित्रकूट) राघवेन्द्र सिंह, हमीरपुर आशीष पालीवाल, लखनऊ कैण्ट मान सिंह, जैदपुर सु (बाराबंकी) राम सिंह वर्मा, जलालपुर (अम्बेडकरनगर) मनोज मिश्रा व चंद्रिका प्रसाद, बलहा सु (बहराइच) योगेश प्रताप सिंह, प्रतापगढ़ सदर राजकुमार पाल तथा घोषी (मऊ) विधानसभा के लिए दीनबन्धु राय को विधानसभा संयोजक घोषित किया गया।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More