अमर सिंह योगी की मुलाकात, BJP में शामिल होने का इशारा तो नहीं!

0

आज कल राजनीतिक बनवास काट रहे अमर सिंह एक बार फिर से सुर्खियों में है। इस बार वो भाजपा में अपने शामिल होने की अटकलों की वजह से चर्चा में हैं। इस चर्चा को और बल मिला है मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ उनकी मुलाकात के बाद।

भाजपा में शामिल होने की अटकलें भी तेज 

सोमवार को शाम को अमर सिंह अचानक लखनऊ पंहुचे और योगी आदित्य नाथ से उनके कार्यालय जा कर मुलाकात की। इस मुलाकात के बात अमर सिंह के भाजपा में शामिल होने की अटकलें भी तेज हो गईं।

Also Read :  …तो क्या भीड़ से नही पुलिस की मार से हुई अकबर की मौत?

अमर सिंह और मुख्यमंत्री आदित्यनाथ की इस मुलाकात की खबर पहले से किसी को नही थी, यहां तक कि मीडिया को भी इसकी भनक मुलाकात के बाद लगी। बाद में आधिकारिक सूत्रों ने भी मुलाकात की पुष्टि की।

समाजवादी पार्टी से उन्हें निष्कासित कर दिया गया था

एक समय था अमर सिंह मुलायम सिंह के काफी करीब थे। और समाजवादी पार्टी के बड़े नेताओं में उनकी गिनती होती थी। पर मुलायम युग के बाद अखिलेश के अगुवाई वाली समाजवादी पार्टी से उन्हें निष्कासित कर दिया गया था। तब से ही अमर सिंह दूसरी पार्टियों का दरवाजा लगातार खटखटा चुके हैं।

नेपाल के दौरे के बाद सीधा लखनऊ पहुंचे थे

इससे पहले अमर सिंह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ कर चुके हैं। वो नरेंद्र मोदी की तुलना भगवान कृष्ण से कर चुके है। और कई सार्वजनिक मौकों पर कह चुके है कि वो बीजेपी में शामिल होने के खिलाफ नही हैं। जानकारी के मुताबिक अमर सिंह नेपाल के दौरे के बाद सीधा लखनऊ पहुंचे थे। फिलहाल अमर सिंह और मुख्यमंत्री योगी की इस मुलाकात के बाद राजनीतिक गलियारों में कयासों का बाजार गर्म है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More