यूपी विधानसभा चुनाव से पहले अखिलेश का बड़ा ऐलान, सरकार बनने पर इतने यूनिट बिजली फ्री

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में कुछ ही महीने बचे हैं।इसी बीच समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जनता से एक बड़ा दावा किया है।

0

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में कुछ ही महीने बचे हैं। ऐसे में सभी राजनीतिक पार्टियों की रैली और जनता से नये वादे वादे किये जा रहे है।  इसी बीच समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जनता से एक बड़ा दावा किया है। अखिलेश यादव ने कहा कि 2022 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर घरेलू उपभोक्ताओं को 300 यूनिट तक मुफ्त में बिजली दी  जाएगी। इसके साथ ही किसानों को सिचाई के लिए मुफ्त में बिजली सरकार देगी।

सपा ने जनता को 300 बिजली मुफ्त देने का किया वादा:

सपा अध्यक्ष अखिलेश ने जनता से वादा करते हुए कहा कि 2022 में हमारी पार्टी की सरकार बनी तो घरेलू उपभोक्ताओं को 300 यूनिट बिजली फ्री दी जाएगी। किसानों को पूरी सिचाई पहले की तरह मुफ्त होगी। उन्होंने कहा कि 2022 में समाजवादी पार्टी की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है।

 

बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप:

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि जहां सरकार को मदद करनी थी सरकार ने नहीं की। इतना ही नही भाजपा ने 2021 को इतना खराब करने की कोशिश की कि उसकी कल्पना भी कोई नहीं कर सकता है। 90 मजदूरों की जान चली गई। सिर्फ समाजवादी लोगों ने मदद की। जिस ऑक्सीजन से जान बचाई जा सकती थी वो भी सरकार नहीं दे पाई। उन्होंने कहा कि, तारीख जरूर बदली है लेकिन आने समय में नया वर्ष तभी होगा जब आने वाले समय में नई सरकार होगी।

 

 

यह भी पढ़ें: ओमिक्रोन के मामलें 800 के पार, दिल्ली की स्थिति सबसे खराब, जाने अन्य राज्यों की स्थिति..

यह भी पढ़ें: Chunar Assembly: इस पटेल बाहुल्य सीट पर भाजपा का रहा है दबदबा, कभी नहीं जीत पाई BSP

(अन्य खबरों के लिए हमेंफेसबुकपर ज्वॉइन करें। आप हमेंट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्प इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More