अखिलेश यादव ने भाजपा पर साधा निशाना, कहा- 2022 में सपा को वोट ठोक कर जवाब देगी जनता

उत्तर प्रदेश 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियों के बीच सियासी जंग जारी है। वही आज शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव गोंडा पहुंचे हुए थे।

0

उत्तर प्रदेश 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियों के बीच जुबानी जंग जारी है। वही आज शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव गोंडा पहुंचे हुए थे। वहां पर उन्होंने पार्टी के नेता पूर्व मंत्री विनोद कुमार की प्रतिमा का अनावरण करते हुए पार्टी के समर्थकों को संबोधित भी किया। इसके अलावा उन्होंने मंच से भाजपा सरकार पर जम कर निशाना साधा है।

सपा प्रमुख ने भाजपा पर साधा निशाना:

समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि, भाजपा मंदिर सिर्फ वोट लेने के लिए बनवा रही है। उन्होंने अपनी पार्टी की तारीफ़ करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी ने भगवान परशुराम का मंदिर सिर्फ 6 महीने में ही बनवा दी थी। अखिलेश ने कहा कि भाजपा सरकार लगातार किसानों की उपेक्षा कर रही है। वही बिजली पर कहा कि सरकार घबरा कर बिजली दरें कम कर रही है।

भाजपा सरकार पर लगाया झूठ का आरोप:

अखिलेश यादव ने गोंडा में जनसभा को संबोधित करते हुए लोगों से कोरोना से सुरक्षित करने की अपील की। इसके साथ ही कोरोना महामारी का जिक्र करते हुए भाजपा सरकार पर आरोप लगाया है। कहा कि महामारी के दौरान सरकारी ने जनता की कोई मदद नही की और दवाई, ऑक्सीजन की कमी के कारण कितने लोगों की जान चली गई। सपा प्रमुख ने कहा कि जो भी विज्ञापन भारतीय जनता पार्टी दे रही है सब झूठे है।

समाजवादियों की नकल करती है भाजपा-अखिलेश

भाजपा पर हमला बोलते हुए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि, बीजेपी के लोग सिर्फ समाजवादियों की नकल करते हैं। उन्होंने कहा कि 2017 के विधानसभा चुनाव में जनता को समझाने में समाजवादी पार्टी नाकामयाब रही थी। लेकिन इस बार 2022 चुनाव में ‘’भाजपा की ठोको सरकार को जनता समाजवादी को वोट ठोंककर जवाब देगी’’।

 

 

यह भी पढ़ें: “अगर सचिन तेंदुलकर को एक खरोंच तक आती तो भारत के लोग मुझे ज़िंदा जला देते”- शोएब अख्तर का बड़ा खुलासा

यह भी पढ़ें: Chunar Assembly: इस पटेल बाहुल्य सीट पर भाजपा का रहा है दबदबा, कभी नहीं जीत पाई BSP

(अन्य खबरों के लिए हमेंफेसबुकपर ज्वॉइन करें। आप हमेंट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्प इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More