अखिलेश यादव का बड़ा बयान, 2022 में बनेगी समाजवादी पार्टी की सरकार

0

लोकसभा चुनाव में मिली हार के बाद सपा-बसपा गठबंधन टूटने की कगार पर है। एक ओर मायावती ने प्रेस कांफ्रेंस कर चुनाव में मिली करारी हार का ठीकरा समाजवादी पार्टी पर फोड़ा। वहीं दूसरी तरफ सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने गठबंधन से अलग होकर चुनाव लड़ने के संकेत दिए हैं।

आजमगढ़ में सपा-बसपा गठबंधन पर समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि 2022 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी। साथ ही उन्होंने गठबंधन से अलग होने के संकेत भी दिए।

BJP पर किया वार-

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर हमला करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी के लोग जाति के नाम पर बदनाम करते हैं। सबसे बड़ी जातिवाद की पार्टी भाजपा है। पत्रकारों से बाचतीत में अखिलेश ने कहा कि बीजेपी के पास कोई काम नहीं है। वह हमारे काम को आगे बढ़ा रही है।

भाजपा के कार्यकर्ता की हत्या होती है तो मंत्री से लेकर सरकार तक दोषियों को पकड़ लेती है। सवाल करते हुए अखिलेश ने कहा कि गंगाजल से ऑफिस धोने वाले और जिसके साथ अन्याय हो रहा है क्यो उसके साथ न्याय होगा।

यह भी पढ़ें: क्‍या यूपी में सपा-बसपा की राहें हुईं जुदा?

यह भी पढ़ें: यूपी में छह महीने बाद ही विपक्ष की है अग्निपरीक्षा

 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More