अखिलेश यादव के विकास को EVM ने हराया : नरेश उत्तम

0

ईवीएम से फर्जीवाड़ा की बात भले ही गलत साबित हो चुकी है, लेकिन समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल अभी भी ईवीएम का रोना रो रहे हैं। पीतलनगरी मुरादाबाद में आज उत्तम पार्टी के सम्मेलन में पधारे थे।इस दौरान भी उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव के विकास कार्य को ईवीएम ने हरा दिया।

जबकि विकास का सारा काम अखिलेश यादव ने कराया था

उन्होंने कहा कि मुरादाबाद से समाजवादी पार्टी के चार विधायक चुने गये, दो बहुत कम वोटों से हारे। पूरे प्रदेश में मुरादाबाद की पहचान बनी। देश का भारतीय जनता पार्टी के कारण देश का लोकतंत्र भाजपा के कारण खतरे में है। नरेश उत्तम ने कहा कि देश तथा प्रदेश में ईवीएम की वजह से भाजपा की सरकार बनी, जबकि विकास का सारा काम अखिलेश यादव ने कराया था। यह तो तह है कि विकास को ईवीएम ने हराया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने नगर निगम के चुनाव में भी ईवीएम से जीत दर्ज की।

प्रदेश में किसान आत्माहत्या कर रहे हैं

वहीं नगर पालिका में बैलेट पेपर्स से चुनाव कराए गए तो ईवीएम वाले हार गए।समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि गोरखपुर और फूलपुर के चुनाव में मशीन जीत जाती अगर मीडिया फर्जीवाड़े को उजागर ना करती। उन्होंने कहा कि प्रदेश में किसान आत्माहत्या कर रहे हैं, हर जगह प्रशानिक स्तर पर नंगा नाच हो रहा है। अब तो सपा कार्यकर्ताओं पर लोकतंत्र बचाने की जिम्मेदारी है। प्रदेश में तनाव दहशत का माहौल है। उन्होंने नारा दिया लोकतंत्र बचाओ ईवीएम हटाओ।

Also Read :  कपिल सिब्बल: पद से न हटे CJI दीपक मिश्रा तो उनकी कोर्ट में नहीं जाऊंगा

सपा कार्यकर्ताओं के सामने अब बिजनौर में नूरपुर विधानसभा तथा कैराना का लोकसभा उप चुनाव है। इन दोनों चुनाव में भी फूलपुर और गोरखपुर की तरह सरकार को धूल चटानी है।सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा। प्रदेश में अराजकता और गुंडाराज चरम पर होने का आरोप लगाते हुए नरेश उत्तम पटेल ने कहा की वर्तमान योगी आदित्यनाथ सरकार अपने वादों पर खरी नहीं उतरी हैं और ऐसी सरकार को शासन में रहने का कोई अधिकार नहीं हैं।

नरेश उत्तम पटेल ने सरकार को कटघरे में खड़ा किया

सपा प्रदेश अध्यक्ष ने 2019 के लोकसभा चुनाव को लेकर अपने पत्ते नहीं खोले लेकिन चुनाव गठबंधन के साथ लडऩे की बात स्वीकार की। किसान, बेरोजगार और महिलाओं को योगी सरकार में लगातार हो रही दिक्कतों का हवाला देकर नरेश उत्तम पटेल ने सरकार को कटघरे में खड़ा किया।जिला कार्यालय पर कार्यकर्ताओं की बैठक लेने पहुंचे सपा प्रदेश अध्य्क्ष ने कार्यकर्ताओं को 2019 के आम चुनावों की तैयारी में जुटने का आह्वान किया।

न्याय दिलाने के बजाय अपने विधायक को बचाती रही

नरेश उत्तम पटेल आज योगी और मोदी सरकार पर आक्रामक रहकर कार्यकर्ताओं को जोश दिलाते रहे। नरेश उत्तम पटेल ने कहा की भाजपा सरकार ने जो वादे चुनाव से पूर्व किये थे उनको पूरा करने में सरकार पूरी तरह फेल साबित हुई हैं और वर्तमान सरकार में अराजकता और गुंडाराज का बोलबाला नजर आता हैं।उन्नाव के सामूहिक दुष्कर्म की घटना का जिक्रकरते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा की सरकार दुष्कर्म पीडि़ता को न्याय दिलाने के बजाय अपने विधायक को बचाती रही। नरेश उत्तम ने कहा की सरकार दो बजट पेश करने के बाद भी कोई नया काम करने के बजाय अखिलेश यादव के कार्यों पर ही अपना नेमप्लेट लगा रही है।

दैनिक जागरण

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More