politics : अखिलेश के कामों का श्रेय ले रहें है योगी : नरेश उत्तम

0

समाजवादी पार्टी (सपा) ने कहा कि भाजपा दोमुंही पार्टी है और दोहरी बात करती है। इसलिए जनता में इनकी लगातार गिरावट हो रही है। उन्होंने भाजपा की 6 माह की योगी सरकार को फेल बताया और कहा कि योगी एकदम विफल मुख्यमंत्री हैं। 

भाजपा दोमुंही पार्टी है और दोहरी बात करती है

पूर्व मंत्री रामकरन आर्य के आवास पर पत्रकारों से वार्ता में सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने खुलकर भाजपा पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा दोमुंही पार्टी है और दोहरी बात करती है। इसलिए जनता में इनकी लगातार गिरावट हो रही है।

also read : Diwali spcial : डाबर ने पेश किए रियल फ्रूट जूस के 13 गिफ्ट pack

उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार छह महीने में ही फेल हो गई है। सिर्फ लंबी-चौड़ी बात करने से आप विकास नहीं कर सकते। विकास के काम को धरातल पर उतारना होगा। यहां तो भाजपा जनता को सिर्फ सपने ही दिखाने में लगी रही है। योगी आदित्यनाथ एकदम विफल मुख्यमंत्री हैं।

इस देश की सामाजिक समरसता को बिगाड़ना

उन्होंने कहा कि योगी के पास विकास के मामले में कोई एजेंडा और सोच नहीं है। उनकी सोच है इस देश की सामाजिक समरसता को बिगाड़ना।

अखिलेश के कामों को बंद करा रहे हैं योगी…

उन्होंने कहा कि कहा कि जितने भी सपा सरकार के अच्छे और जनहित के काम हैं, योगी या तो उन कामों को बंद करा रहे हैं या उस पर अपना शिलापट्ट लगा रहे हैं।

also read : Tennis : नडाल, फेडरर शंघाई मास्टर्स के सेमीफाइनल में

पटेल ने कहा कि वह (योगी आदित्यनाथ) प्रतिदिन ऐसी बातें करते हैं, जससे जनता का कोई लेनादेना नहीं है। जनता को गुमराह और भ्रमित करना भर उनका काम रह गया है।

उतना तथाकथित राष्ट्रवादियों का नहीं है

उन्होंने कहा कि देश की आजादी में जितना बड़ा योगदान समाजवादियों का है, उतना तथाकथित राष्ट्रवादियों का नहीं है।

इसलिए उनका भाजपा से मोह भंग हो चुका है

पटेल ने कहा कि भाजपा ने न बेरोजगारी, न भ्रष्टाचार और न ही मंहगाई को दूर किया है। जनता अब इस पार्टी की असलियत जान चुकी है, इसलिए उनका भाजपा से मोह भंग हो चुका है।

सपा नगर पालिका व नगर पंचायत चुनाव अपने सिंबल पर लड़ेगी

उन्होंने कहा कि देश व प्रदेश में अघोषित इमरजेंसी जैसी स्थिति है। भाजपा ने अभी तक कोई नया काम नहीं किया है। इनके दोमुंहे एजेंडे को जनता 2019 में नकार देगी और सपा की प्रदेश में बड़ी जीत होगी। उन्होंने बताया कि इस बार सपा नगर पालिका व नगर पंचायत चुनाव अपने सिंबल पर लड़ेगी।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More