वंदे भारत : कोरोना काल में 234 देशवासियों की घर वापसी

0

कोरोना काल के बीच देशों में फंसे भारतीय को वापस लाने के वंदे भारत मिशन के तहत एयर इंडिया की पहली फ्लाइट शुक्रवार को सिंगापुर से राष्ट्रीय राजधानी के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंची।

दोपहर 11:50 बजे 234 यात्रियों को लेकर यह विमान हवाई अड्डे पर पहुंचा। ये भारतीय कोविड-19 के कारण विदेश में फंसे हुए थे।

यह एयर इंडिया की पहली उड़ान है, जिसे वंदे भारत मिशन के तहत संचालित किया गया। इस फ्लाइट ने गुरुवार रात करीब 11.20 बजे आईजीआई एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी।

विदेशों में फंसे भारतीयों की घर वापसी-

एयर इंडिया के अलावा, राष्ट्रीय वाहक की सहायक कंपनी एयर इंडिया एक्सप्रेस ने भी सरकार द्वारा किए गए इस निकासी कार्यक्रम के तहत उड़ानें संचालित की हैं।

कोरोना के चलते दुनिया भर में लॉकडाउन है। वंदे भारत मिशन के तहत भारत सरकार ने एयर इंडिया की मदद से विदेशों में फंसे भारतीयों को भारत वापस ला रही है। संयुक्त अरब अमीरात से 363 भारतीयों को लेकर एअर इं‍डिया की दो फ्लाइट गुरुवार को केरल पहुंची।

यह भी पढ़ें: वंदे भारत : सिंगापुर के लिए पहली उड़ान भरेगी एयर इंडिया

यह भी पढ़ें: वंदे भारत : 363 भारतीयों को लेकर केरल पहुंचे एअर इंडिया के दो विमान

[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्प इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

 

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More