वंदे भारत : 363 भारतीयों को लेकर केरल पहुंचे एअर इंडिया के दो विमान

0

तिरुवनंतपुरम: कोरोना के चलते दुनिया भर में लॉकडाउन है। वंदे भारत मिशन के तहत भारत सरकार ने एयर इंडिया की मदद से विदेशों में फंसे भारतीयों को भारत वापस ला रही है। संयुक्त अरब अमीरात से 363 भारतीयों को लेकर एअर इं‍डिया की दो फ्लाइट गुरुवार को केरल पहुंची।

मध्य-पूर्व से उड़ान भरकर दो विमान गुरुवार की रात केरल के दो हवाईअड्डों पर पहुंचे, जिनमें लगभग 360 यात्री थे। ये यात्री अबू धावी और दुबई से अपने राज्य केरल पहुंचे।

कोविड-19 संक्रमण की स्थिति के मद्देनजर राज्य सरकार ने इनकी जांच और इन्हें क्वारंटीन सेंटरों में रखने के इंतजाम किए हैं।

वंदे भारतअबू धावी से कोच्चि के लिए उड़ा विमान रात 9.40 पर पहुंचा, जिसमें लगभग 171 यात्री सवार थे। कुछ ही देर बाद दूसरा विमान जो दुबई से उड़ा था, 189 यात्रियों को लेकर कोझिकोड हवाईअड्डे पर उतरा।

वंदे भारत

दोनों विमानों से उतरे यात्रियों को विशेष एरोब्रिज से होकर गुजरने को कहा गया। इसके बाद स्वास्थ्य अधिकारियों की टीमें इन प्रवासियों की जांच कर रहे हैं।

वंदे भारत

इन्हें दो हफ्ते क्वारंटीन सेंटर में रहने के बाद अपने घर जाने के लिए कहा गया है। इनमें से जिन लोगों को इलाज की जरूरत समझी जाएगी, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा। इन यात्रियों के सामान को सेनिटाइज भी किया गया।

यह भी पढ़ें : महाराष्ट्र के औरंगाबाद में घर लौट रहे 16 मजदूर मालगाड़ी से कटे

[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्प इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More