मौसम विभाग का अपडेट: मौसम में जारी रहेगा बदलाव, जाने कब से जारी हो जाएगी ठंड ?

0

पिछले कई दिनों से हो रही भारी बारिश के चलते जन जीवन तो अस्त व्यस्त है ही इसके साथ ही मौसम में भी बदलाव देखने को मिल रहा है। मिली सूचना के अनुसार दिल्ली NCR में मौसम में हो रहा ये बदलाव लगातार जारी रहने की संभावना है। यानी गर्मी-उमस धीरे-धीरे कम होती जाएगी और तापमान में भी बहुत इजाफा नहीं होगा।

मौसम में आएगा तेजी से बदलाव     

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, मानसून के विदा होते ही मौसम में तेजी से बदलाव आएगा और 20 अक्टूबर के बाद हवा की दिशा भी बदल जाएगी। इससे दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में हल्की ठंड का एहसास भी होने लगेगा।

मौसम विभाग की माने तो दिल्ली से मानसून की विदाई अक्टूबर के पहले सप्ताह तक होगी। हल्की बारिश से तापमान भी अपेक्षाकृत कम ही रहेगा। मौसम में बदलाव का ही असर है कि सुबह और शाम की गर्मी भी कम हो गई है।

यह भी पढ़ें : 29 से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत, जानें कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त

20 अक्टूबर के बाद बदल जाएंगी हवाएं 

प्रादेशिक मौसम विज्ञान विभाग के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि, 20 अक्टूबर के बाद हवा की दिशा उत्तर पश्चिमी या पश्चिमी हो जाएगी। इन हवाओं में ठंडक व नमी दोनों ही होती है। इनके प्रभाव से तापमान में धीरे-धीरे लगातार कमी आनी शुरू हो जाएगी।

मौसम विभाग ने आशंका जताई है कि, शनिवार को भी सामान्यतया बादल छाए रहेंगे। हल्की बारिश होने की भी संभावना है। अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश: 33 और 25 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। हल्की बारिश की संभावना अगले चार पांच दिन तक लगातार बनी रहेगी। इसी वजह से मौसम थोड़ा राहत भरा रहेगा और तापमान भी 34 या 35 डिग्री से अधिक नहीं जाएगा।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More