भारत: 24 घंटे में कोविड-19 का नया रिकॉर्ड, 49 हजार से अधिक नए मामले

0

भारत में सोमवार को कोविड-19 के लगभग 50 हजार नए मामले दर्ज हुए, जो कि अब तक की सबसे बड़ी दैनिक वृद्धि हैं। केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने कहा कि 24 घंटों में देश में 49,931 नए मामले सामने आए, जिसके बाद कुल मामलों की संख्या 14,35,453 लाख से अधिक हो गई है। इसी दौरान देश में 708 नई मौतों के साथ कुल मृत्यु संख्या 32,771 हो गई।

सक्रिय मामलों की कुल संख्या

अब तक 9,17,568 लोग ठीक हुए हैं, रिकवरी दर 63.92 प्रतिशत थी। वहीं सक्रिय मामलों की कुल संख्या 4,85,114 है।

भारत

 

संक्रमण के मामलों की संख्या में दुनिया के तीसरे सबसे अधिक प्रभावित देश भारत में अब तीन दिन से भी कम में 1 लाख दर्ज हो रहे हैं।

सबसे अधिक प्रभावित राज्य महाराष्ट्र

सबसे अधिक प्रभावित राज्य महाराष्ट्र में एक दिन में 9,431 मामले सामने आने के बाद कुल संख्या 3,75,799 और मृत्यु संख्या 13,656 हो गई है।

इसके बाद तमिलनाडु (2,13,723), दिल्ली (1,30,606), कर्नाटक (96,141) और आंध्र प्रदेश (96,298) हैं। राष्ट्रीय राजधानी में एक दिन में 1,075 मामले आए। यहां 11,904 सक्रिय मामले हैं और 1,14,875 लोग ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। वायरस के कारण 3,827 लोग मारे जा चुके हैं।

corona positive

ऐसे राज्य और केंद्र शासित प्रदेश जिनमें 1 हजार से कम मामले दर्ज हुए, उनमें अंडमान और निकोबार द्वीप समूह (324), दादरा और नगर हवेली (914), चंडीगढ़ (887), मिजोरम (361), मेघालय (702) और सिक्किम (545) हैं।

कोविड-19 मामलों की कुल संख्या 1.6 करोड़

जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के अनुसार, वैश्विक स्तर पर कोविड -19 मामलों की कुल संख्या 1.6 करोड़ है, और मृत्यु संख्या 6.47 लाख से अधिक हो गई है।

कोविड-19

42,33,764 मामलों और 1,46,934 मौतों के साथ अमेरिका दुनिया में सबसे अधिक प्रभावित देश बना हुआ है।

यह भी पढ़ें : कोविड-19 : 48 घंटों में भारत में सामने आए करीब 1 लाख नए मामले

यह भी पढ़ें : मास्क की जगह 10 रुपये का नोट मुंह पर चिपकाया

यह भी पढ़ें : यूपी पुलिस का कारनामा, मास्क नहीं पहनने पर बकरी को किया गिरफ्तार

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्पडेलीहंट या शेयरचैट इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More