जावेद अख्तर के खिलाफ रांची के न्यायालय में केस दर्ज

0

लेखक और गीतकार जावेद अख्तर के खिलाफ रांची सिविल कोर्ट में मामला (case) दर्ज   कराया गया है। हाईकोर्ट के अधिवक्ता नवीन सिंह ने मामला दर्ज कराया है। इस पर 27 नवंबर को सुनवाई की तिथि निर्धारित की गई है। जावेद अख्तर के उस बयान पर आपत्ति जतायी गई है जिसमें कहा गया है कि अंगरेजों के साथ किसी राजे- रजवाड़े और राजपूतों ने लड़ाई नहीं लड़ी थी।
also read : 26/11 हमला: जानें, पूरी कहानी उस इंस्पेक्टर की जुबानी
याचिका में कहा गया है कि यह एक वर्ग और जाति के खिलाफ अपपमान जनक टिप्पणी है। अदालत से जावेद अख्तर के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करने का आग्रह किया गया है। इसके पूर्व झारखंड के शहीद ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव के परिजनों ने भी जावेद अख्तर के बयान की निंदा की थी।
ALSO READ : मैंने इस साल टाइम के ‘पर्सन ऑफ द ईयर’ के प्रस्‍ताव को ठुकरा दिया: ट्रंप
बाद में उन्हें फांसी पर चढ़ा दिया गया था
ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव के वंशज ठाकुर नवीन नाथ शाहदेव ने कहा था कि जावेद अख्तर को जानकारी हासिल करनी चाहिए। उन्हें यह नहीं मालूम की 1857 के संग्राम में ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव ने अंगरेजों से लोहा लिया था और खदेड़ा था।बाद में उन्हें फांसी पर चढ़ा दिया गया था।
(साभार – हिंदुस्तान)

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

 

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More