बॉलीवुड एक्टर्स को ऐसे टक्कर दे रहे हैं भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी
भोजपुरी सिनेमा के सुपर स्टार खेसारी लाल यादव कि बॉडी बॉलीवुड एक्टर सलमान खान से कम नहीं है। उनकी बॉडी पर लाखों लड़कियां फिदा है। साथ ही कई भोजपुरी एक्ट्रेस भी खेसारी लाल यादव की बॉडी पर मरती है।
भोजपुरी इंडस्ट्री का एक ऐसा नाम बन चुका है जिसे फैंस बेहद प्यार करते हैं। खेसारी लाल यादव का गाना हो या कोई भी वीडियो, अपलोड होते ही चंद समय में लाखों व्यूज कमा जाता है।
अभिनेता को पहले भजन गायकी की वजह से पसंद किया गया लेकिन फिर धीरे-धीरे इनके फ़िल्मी एल्बम को भी दर्शक चाहने लगे। फिर खेसारी ने एक्टिंग भी करनी शुरू कर दी और आज आलम ये है कि इनके पास फिल्मों की कतार है। कई भोजपुरी फ़िल्में तो खेसारी इसलिए रिजेक्ट कर देते हैं क्योंकि उनके पास समय नहीं होता।
Also Read : राज बब्बर के बेटे प्रतीक की शादी आज, ‘अखिलेश माया’ कर सकते हैं शिरकत
एक्टिंग और गायकी के अलावा खेसारी लाल यादव की जो चीज सबसे ज्यादा पसंद की जाती है वो है उनकी बॉडी। खेसारी की बॉडी पर लड़कियां तो क्या भोजपुरी की एक्ट्रेस भी मरती हैं। अपनी फिटनेस का ख्याल बखूबी रखते हैं खेसारी लाल।
व्यस्तता से समय निकाल जिम करने पहुंच ही जाते हैं और घंटों जिम में पसीना बहाते हैं। कड़ी मेहनत के चलते खेसारी लाल यादव ने जो बॉडी हासिल की है उसकी एक तस्वीर अपने फैंस के लिए सोशल मीडिया पर शेयर भी की है।ऐसे ही नहीं.. खेसारी को भोजपुरी का सलमान खान कहा जाता है।
सलमान खान की तरह ही खेसारी लाल की कोशिश होती है कि ज्यादा से ज्यादा समय वर्क आउट को दें। अभिनेत्री काजल अग्रवाल के साथ खेसारी की जोड़ी खूब पसंद की जा रही है। हालही में इनकी फिल्म ‘नागदेव’ रिलीज हुई जो बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर गई। इस साल खेसारी की जो बड़ी फ़िल्में रिलीज होने वाली है उनमे ‘खिलाड़ी, ए बलमा बिहार वाला, दिल ले गई ओढ़नियां वाली, और कच्चे धागे’ का नाम शामिल है।
(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)
Comments are closed.