वित्त मंत्री- #राफेल पर नया लेख बकवास अंकगणित
वित्त मंत्री अरुण ( Arun) जेटली ने राफेल सौदे में दाम बढ़ने संबंधी एक रिपोर्ट को शुक्रवार को खारिज कर दिया और उसे ‘बकवास’ अंकगणित पर आधारित बताया।
जेटली ने कई ट्वीट कर कहा कि उच्चतम न्यायालय ने कीमतों की जांच की है और अब कैग इसकी जांच कर रहा है। उन्होंने कहा, ‘राफेल पर नया लेख बकवास अंकगणित पर आधारित है। 2007 में नहीं हुए सौदे के दाम को दरकिनार करिए और 2016 के दामों
Also Read : ममता की ऐंटी-बीजेपी रैली में साथ नजर आएंगे बागी और विपक्ष
से इसकी तुलना करिए और एक घोटाला खोजिए।’ बता दें कि अंग्रेजी अखबार के पूर्व संपादक एन राम ने अपने विस्तृत लेख में दावा किया है कि मोदी सरकार का 9 फीसदी कम दाम पर विमान खरीदने का दावा गलत है।
विमान में भारत केंद्रित 13 विशेषताएं भी शामिल थीं
एन. राम ने अपने लेख में दावा किया है कि मोदी सरकार ने 9 फीसदी कम दाम पर विमान नहीं खरीदे हैं। राम का तर्क है कि विमान की कीमतें 14.2% अधिक हैं। अपने लेख में उन्होंने लिखा, दसॉ के साथ हुई प्राथमिक डील में एक बार बार में पूरी तरह से उपकरणों से लैस विमान के लिए 1.4 बिलियन यूरो कीमत तय थी। डील के तहत विमान में भारत केंद्रित 13 विशेषताएं भी शामिल थीं
नई डील में यह कीमत 1.3 बिलियन यूरो तक पहुंच गई, जो प्रथम दृष्टि में पहेल की तुलना में कम है। हालांकि, यह कीमत पूर्व की तुलना में संख्या में काफी कम विमानों के लिए तय हुई तो इस लिहाज से प्रति विमान की कीमत 11.11 मिलियन से बढ़कर 36.11 मिलियन हो गई। इस तरह से विमान की कीमतों में 14.2% का उछाल आया।
(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)