कृषि कानून वापसी की घोषणा होते ही कंगना रनौत को याद आईं इंदिरा गांधी, जानिए क्या कहा

प्रधानमंत्री मोदी के कृषि कानूनों के वापसी के फैसले को अभिनेत्री कंगना रानौत ने दुखी, शर्मनाक और निश्चित तौर पर अनफेयर बताया था।

0

प्रधानमंत्री मोदी के कृषि कानूनों के वापसी के फैसले को अभिनेत्री कंगना रानौत ने दुखी, शर्मनाक और निश्चित तौर पर अनफेयर बताया था। कंगना ने इंस्टा स्टोरी में लिखा था कि अगर संसद में बैठे लोगों की बजाय सड़क पर बैठे लोग कानून बनाएंगे तो जल्द ही ये देश एक जिहादी देश बन जाएगा। अब कंट्रोवर्सी क्वीन कंगना रनौत ने देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को याद करते हुए उनकी तारीफ में कसीदे पढ़े हैं।

कंगना का फेसबुक पोस्ट:

कंगना ने अपनी फेसबुक पोस्ट में इंदिरा गांधी की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा,”खालिस्तानी आतंकवादी आज भले ही सरकार का हाथ मरोड़ रहे हों। लेकिन उस महिला को मत भूलना। एकमात्र महिला प्रधानमंत्री ने इनको अपनी जूती के नीच क्रश किया था। उसने इस देश को कितनी भी तकलीफ दी हो। उसने अपनी जान की कीमत पर उन्हें मच्छरों की तरह कुचल दिया। लेकिन देश के टुकड़े नहीं होने दिए। उनकी मृत्यु के दशक के बाद भी। आज भी उसके नाम से कांपते हैं ये। इनको वैसा ही गुरु चाहिए।”

https://www.facebook.com/photo.php?fbid=446786883460513&set=a.258728702266333&type=3

कंगना ने देश को बताया था जिहादी राष्ट्र:

अभिनेत्री कंगना रानौत ने कृषि कानूनों की वापसी को दुखद और शर्मनाक बताते हुए लिखा, दुखद, शर्मनाक, बिल्कुल अनुचित। अगर संसद में चुनी हुई सरकार की जगह सड़कों पर लोगों ने कानून बनाना शुरू कर दिया। तो यह भी एक जिहादी राष्ट्र है। उन सभी को बधाई जो इसे इस तरह चाहते थे।

 

यह भी पढ़ें: पीएम मोदी ने किया कृषि कानूनों की वापसी का ऐलान, कांग्रेस बोली- ‘टूट गया अभिमान

यह भी पढ़ें: Chunar Assembly: इस पटेल बाहुल्य सीट पर भाजपा का रहा है दबदबा, कभी नहीं जीत पाई BSP

(अन्य खबरों के लिए हमेंफेसबुकपर ज्वॉइन करें। आप हमेंट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्प इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More