गुरुग्राम में खुदाई के दौरान मिट्टी ढहने से  3 मनरेगा महिला मजदूरों की मौत, 4 घायल

0

हरियाणा के गुरुग्राम में मंगलवार को मिट्टी धंसने से बड़ा हादसा हो गया। यहां मनरेगा के तहत जोहड़ की खुदाई के दौरान सुबह 10.30 बजे मिट्टी की दीवार अचानक ढह गई। मिट्टी की खुदाई के लिए काम रहीं महिला मजदूर धंसी मिट्टी में दब गई। हादसे में सात महिलाएं मिट्टी के बीच दब गई। इनमें तीन महिला मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि चार महिलाओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जोहड़ की खुदाई में हुआ हादसा

बता दें, पटौदी थाना क्षेत्र के गांव दराबपुर में मनरेगा के तहत जोहड़ की खुदाई का काम चल  रहा था। यहां मिट्टी की खुदाई के लिए महिला मजदूर भी आई थीं। खुदाई के दौरान ही मिट्टी ढह गई और काम कर रहीं 7 महिला मजदूर मिट्टी के बीच ही दब गई। हादसे के तुरंत बाद ही स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाने की पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची है। पुलिस व राहत बचाव टीम द्वारा महिलाओं को मिट्टी से बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचाया गया है।

ढेला गिरने से ढही मिट्टी

जानकारी के मुताबिक, पटौदी गांव के दर्रापुर थाना एरिया में मनरेगा के तहत जोहड़ की मिट्टी की खुदाई के कार्य में कुल 8 महिलाएं लगी हुई थी। खुदाई का काम चल ही रहा था कि तभी अचानक एक मिट्टी का टीला उन पर गिर गया। इसके बाद मिट्टी ढह गई और आठों महिलाएं मिट्‌टी के नीचे दब गई।

मनरेगा मजदूर थी महिलाएं

दराबपुर गांव में जोहड़ की खुदाई में काम कर रहीं मजदूर महिलाएं मनरेगा के तहत भेजी गई थी। अभी तक की जानकारी के मुताबिक, इस हादसे में गांव की ही निवासी तीन महिलाओं की मौत हुई है और चार महिलाएं घायल हो गईं हैं। घायल महिलाओं को इलाज के लिए नागरिक अस्पताल रेफर किया गया है। वहीं, इस हादसे में मृत महिला मजदूरों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है। हादसे में मरने वाली महिलाओं में प्रियंका, कोला और बिल्लो महिलाएं शामिल हैं।

 

Also Read : जैक डोर्सी की Twitter Files पर सियासी जंग! राकेश टिकैत व कपिल सिब्बल ने डोर्सी के आरोपों को बताया सही

 

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More