23 अगस्त को मनाया जाएगा National Space Day

0

चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग के बाद वैज्ञानिकों का मनोबल बढ़ाने के लिए पीएम मोदी ग्रीस से सीधा बेंगलुरू पहुचें। 26 किलोमीटर के रोड शो के बाद पीएम मोदी ने इसरो कमांड सेंटर मे वैज्ञानिकों को संबोधित करते हुए एक बड़ी घोषणा की। उन्होंने हर वर्ष 23 अगस्त को National Space Day की तरह मनाने का ऐलान किया है।

भारत ने रचा इतिहास 

23 अगस्त 2023 को भारत ने अपने लैंडर और रोवर की चाँद के साउथ पोल पर लैंडिंग कराकर पूरे विश्व मे इतिहास रच दिया है। चाँद के साउथ पोल पर अपने लैंडर और रोवर की लैंडिंग करके इसरो के वैज्ञानिकों ने भारत का नाम उन चंद देशों मे शामिल कर दिया है जिन्होंने सफलतापूर्वक अपने स्पेस मिशन किये है। इस दिन को नेशनल स्पेस डे के रूप में मनाने से देश के लोगों को प्रेरणा मिलती रहेगी। इस संबंध में पीएमओ ने एक ट्वीट भी किया है।

National Space Day से युवा होंगे प्रेरित 

वैज्ञानिकों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने इस बात पर जोर डाला कि चंद्रयान 3 कि सफल लैंडिंग से युवाओं मे विज्ञान के प्रति उत्साह बढ़ेगा। उन्होंने वैज्ञानिकों से स्पेस साइंस से जुड़ी तकनीकों को आम जनता को सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा देश को आगे बढ़ाने के लिए भी उपयोग लेने का आग्रह किया।

प्राचीनकाल मे मुनिषियों का भी किया उल्लेख

उन्होंने कहा कि देश में अति प्राचीनकाल से ही विज्ञान और शोध को अत्यन्त महत्व दिया गया था। प्राचीन समय से ऋषि-मुनि वैज्ञानिक खोजों में जुटे हुए थे। जब दुनिया को कुछ पता नहीं था तब आर्यभट्ट ने बताया था कि पृथ्वी गोल है। इसके अलावा भी सूर्य सिद्धान्त जैसे कई प्राचीन ग्रंथों में अंतरिक्ष से जुड़े रहस्यों की खोज की गई है। बाद में लंबे समय तक गुलामी की जंजीरों में जकड़े रहने के कारण भारत अपने इस गौरव को भूल गया था।

Also Read: चंद्रयान 3 से जुड़े कुछ Unknown Facts

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More