रूस का लूना 25 कैसे हुआ क्रैश?

0

रूस का स्पेस मिशन लूना 25 चंद्रमा पर लैंड होने से पहले क्रैश हो गया। चंद्रमा पर अपने स्पैस्शिप की लैंडिंग की उम्मीद लगाए बैठे रूस को रविवार को बाद झटका मिला। चाँद पर लैंड होने की ठीक 24 घंटे पहले ही लूना 25 क्रैश हो गया। बीतें दिनों से लूना 25 स्पैस्शिप मे गड़बड़ी होने की जानकारी मिल रही थी।

शनिवार को लूना 25 का टूटा था संपर्क

पूरे विश्व मे चाँद पर लैंड होने की सिर्फ 2 जगह चर्चें बहुत ज्यादा थे। भारत का चंद्रयान 3 और दूसरा रूस का लूना 25। रूस ने अपनी स्पैस्शिप दस अगस्त को लॉन्च की थी। चाँद के सतह पर इसकी  लैंडिंग चंद्रयान 3 के ठीक 2 दिन पहले होनी थी। माना जा रहा था कि 21 अगस्त को लूना 25 पर चाँद कि सतह पर लैंड हो जाएगा, लेकिन रविवार को लूना 25 से कनेक्शन टूटने के बाद खबर आती है कि लूना 25 स्पेस मे ही क्रैश हो गया। वहीं चंद्रयान 3 की लैंडिंग 23 अगस्त शाम छह बजकर चार मिनट पर होनी है।

Also Read: 1982 में डकैती 2023 में सजा, जानें क्या है 41 साल पुराने गुनाह की पूरी कहानी ..

रूस की स्पेस एजेंसी ने बताया की लूना 25 कि मानरहित लैंडर बीनी किसी प्रभाव के घूमने के कारण स्पेस मे ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया। एजेंसी ने बताया कि लैंडिंग से पहले की तैयारी मे किसी समस्या को लेकर शनिवार की रात मे अंतिरिक्ष यान से संपर्क टूट और रविवार को वह क्रैश हो गया।

Also Read: मीडिया जगत की हकीकत और संघर्ष को बयां करती बॉलीवुड की फिल्में…

चंद्रयान की होनी है लैंडिंग 

चंद्रयान-3 बुधवार को अपनी निर्धारित लैंडिंग की तैयारी के लिए चंद्र सतह से 25 किमी x 134 किमी की अपनी प्री-लैंडिंग कक्षा में चला गया। इसी कक्षा से अंतरिक्ष यान बुधवार को भारतीय समयानुसार शाम करीब छह बजकर चार मिनट पर उतरना शुरू करेगा। 15 मिनट बाद टचडाउन होने की उम्मीद है।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More