योगी सरकार के 100 दिन पूरे, आज गिनाएंगे उपलब्धियां

0

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री(Chief Minister) योगी आदित्यनाथ की सरकार के 100 दिन पूरे हो चुके है, जिसमें योगी सरकार ने जनता के लिए क्या काम किया और यूपी की स्थिति में कहां तक सुधार किया है, इसकी पूरी जानकारी आज 11 बजे योगी आदित्यनाथ अपनी प्रेसवार्ता में बतायेंगे। साथ ही अपनी सरकार के आने से पहले किये गये वादों पर भी नजर डालेंगे।

योगी अपनी प्रेसवार्ता में अपनी सरकार की उपलब्धियों को गिनाने के साथ-साथ पिछली सरकारों पर भी निशाना साधा सकते है और उनकी पोल भी खोल सकते हैं। योगी प्रेसवार्ता में उत्तर प्रदेश के लिए कुछ जरुरी ऐलान भी कर सकतें हैं। अब देखना ये हैं कि योगी सरकार, 100 दिन के पूरे होने पर जनता की नजरों में पास हुई या फेल!

योगी सरकार की कुछ उपलब्धियां :-

योगी आदित्यनाथ ने अपनी सरकार में  क्या क्या किया, इसकी कुछ जानकारियां हम आपको बता रहें हैं…

अवैध बूचड़खानों पर लगाम

योगी सरकार ने सत्ता संभालते ही सबसे पहले जो एक्शन लिया वो था बूचड़खानों पर लागम लगाना। प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार पूरे प्रदेश में बूचड़खानों पर गाज गिरनी शुरू हो गई। महज एक हफ्ते भी नहीं लगे और प्रदेश के सभी वैध बूचड़खानों पर ताले लग गए।

एंटी-रोमियो स्क्वायड का गठन

बीजेपी सत्ता में आते ही चुनावों के दौरान किए गए वादे के मुताबिक एंटी रोमियो स्क्वायड का गठन भी किया गया जिसके बाद पूरे प्रदेश में अभियान चलाया जाने लगा और लड़कियों को छेड़ने और उनपर कमेंट पास करने वाले लड़कों को सबक सिखाया जाने लगा। लेकिन इस टीम के गठन में कुछ कमियां भी नजर आईं जिसमें कुछ संगठनों ने गैर कानूनी तरीके से लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया। किसी भी लड़के-लड़कियों को कही भी पीटना शुरू कर देते थे और बेवजह परेशान कर रहे थे।

Also read : मोदी : भारत, अमेरिका के बीच रोजगार के व्यापक अवसर

किसानों की कर्जमाफी का ऐलान

बीजेपी ने सत्ता में आने से पहले अपने चुनावी घोषणापत्र में किसानो के कर्जमाफी का जो वायदा किया था उसे भी सरकार ने पूरा किया, हालंकि ऐसा कहा जा रहा है कि सरकार ने अपने कर्जमाफी के उस वायदे से यू-टर्न ले रही है जिसका उसने वादा किया था। आप को बता दें कि चुनावों के दौरान पीएम नरेंद्र नोदी से लेकर सभी बड़े नेताओं ने कहा था कि किसानों का सारा कर्ज माफ किया जाएगा। लेकिन सरकार बनने के बाद जो नियम बनाए गए हैं वोअभी तक किसी बी किसान की समझ से परे हैं, ऐसे में किसानों को डर सता रहा है कि उनका कर्ज माफ होगा या नहीं।

श्वेत पत्र जारी करेगी सरकार

शनिवार को मुख्यमंत्री ने 181 महिला हेल्पलाइन की शुरूआत की और 64 बचाव वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कन्या भूण हत्या रोकने के मकसद से मुखबिर योजना की भी शुरुआत की गई।

राज्य के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य कह चुके हैं कि सरकार के 100 दिन पूरे होने पर श्वेत पत्र लाया जाएगा जिसमें जिक्र होगा कि अखिलेश सरकार से हमें विरासत में क्या मिला और हमने अब तक क्या किया। इसके अलावा श्वेत पत्र के जरिए भविष्य का रोडमैप भी बताया जाएगा।

बता दें कि मौर्य ने कहा था कि केवल 48 दिन में बदलाव नहीं महसूस हो सकता। जब बीजेपी सरकार के 100 दिन हो जाएंगे तो उत्तर प्रदेश की जनता पूर्व और वर्तमान सरकारों के प्रदर्शन की तुलना कर सकेगी।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More