पढ़ें, कौन है देश का सबसे लंबा किशोर

0

आज के दौर में हर आदमी चाहता है कि उसकी लम्बाई अच्छी हो। जिन लोगों की हाइट कम होती है वे लोग अपने पर्सनालिटी में कुछ कमी सी महसूस करते हैं। अकसर आपने लोगों को आपनी हाइट बढ़ाने के लिए पता नहीं क्या-क्या करते देखा होगा। दवाईयां, घरेलू नुस्खे और जहां उंची चीज मिली लटक लिए। लेकिन हर किसी को इसकी जरूरत नहीं पड़ती और आराम से एक अच्छी हाइट पा लेते हैं।

ऐसा ही है महाराष्ट्र के सोलापुर में रहने वाला 14 साल का यशवंत राउत। यशवंत की बढ़ती हाइट देखकर सब लोग हैरान हैं। इतनी कम उम्र में वह इतना बढ़ चुका है कि उसके सामने हर उसके दोस्त से लेकर घर के दरवाजे भी बौने दिखते हैं। 14 साल की छोटी सी उम्र में ही यशवंत की हाइट 6 फुट 7 इंच है। यशवंत राउत भारत का सबसे लंबा किशोर है।

नहीं मिल रही गर्लफ्रेंड

जिंदगी में कभी-कभी ज्यादा लंबा होना भी दिक्कत का सबब बन सकता है। कुछ ऐसा ही यशवंत के साथ हो रहा है। भले ही यशवंत की ऊंचाई देख लोग हैरान हो जाते हों, लेकिन उसे ऊंचाई के कारण जीवनसाथी न मिलने का डर सता रहा है।yashwant 2यशवंत का कहना है कि मुझे मेरी हाइट की गर्लफ्रेंड नहीं मिल रही है। मेरे दोस्त कहते हैं कि ज्यादा लंबे होने के कारण लड़कियां दोस्ती करने से कतराती हैं।

सबसे लंबे व्यक्ति बन सकते हैं यशवंत

यशवंत की हाइट में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। यशवंत की बढ़ती ऊंचाई देखकर डॉक्टर भी हैरान हैं। बताया जा रहा है कि यशवंत अपने शहर का ही नहीं, बल्कि आने वाले भविष्य में देश का सबसे लंबा युवक बन सकते हैं। फिलहाल देश के सबसे लंबे आदमी का नाम धमेंद्र सिंह है। 8 फीट और 1 इंच लंबे धर्मेंद्र विश्व रिकॉर्ड से सिर्फ 2 इंच कम हैं।

लगातार बढ़ रही लंबाई

चौकाने वाली बात ये है कि यशवंत के घर में हर किसी की हाइट आम लंबाई से छोटी है, लेकिन यशवंत देश का सबसे लंबा किशोर है।yashwant 0डॉक्टरों का मानना है कि यशवंत की लंबाई 8 फीट तक जा सकती है। यशवंत की लम्बाई अभी और बढ़ रही है और उम्र के इस पड़ाव में वो और कितना लंबा होगा वह तो सिर्फ आने वाला वक्त ही बता सकता है।

बास्केटबॉल में दिलचस्पी

यशवंत को बास्केटबॉल खेलना काफी पसंद है, वो बड़ा होकर बास्केटबॉल का खिलाड़ी बनना चाहता है और नेशनल बास्केटबॉल असोसिएशन की किसी टीम से खेलना चाहता है।yashwant_उसकी लंबाई ने उसके सपनों को साकार करने में पंख लगा दिए हैं। बस अब यशवंत को अपने खेल को निखारना है। फिर उसे अपने सपने को हकीकत बनने से कोई नहीं रोक सकता।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More