ऐसे करें कंप्यूटर स्क्रीन से आंखों का ख्याल

0

नई दिल्ली। नौकरीपेशा लोगों का अधिक से अधिक समय दफ्तर में बीतता है। उस पर डेस्क जॉब हो तो फिर बात ही क्या! हम ऐसा मानते हैं कि डेस्क जॉब में आराम ही आराम है, लेकिन आप अकसर यह भूल जाते हैं कि डेस्क जॉब का आराम आपकी सेहत का कितना नुकसान कर सकता है। एक समय के बाद अनेक बीमारियां आपके करीब पहुंचने लगती हैं, जिनसे बचाव जरूरी हो जाता है।

लैपटॉप या कंप्यूटर पर जब आप काम करते हैं तो स्क्रीन को देखते हैं। यदि उस पर काम नहीं कर रहे होते तो टेबलेट या स्मार्टफोन को देख ईमेल का जवाब देते हैं या फिर उस पर कोई वीडियो देख रहे होते हैं। अब चाहे कुछ भी कर लें, स्क्रीन को देखे बिना डिजिटल दुनिया में काम करना मुश्किल नहीं बल्कि असंभव है। इसलिए आंखों का ख्याल रखना बहुत जरूरी है।

सबसे मुख्य बात जिस पर ध्यान देने की जरूरत है कि कंप्यूटर की स्क्रीन और आंखों के बीच कम से कम 18-30 इंच की दूरी होनी चाहिए। अगर आप अपनी स्क्रीन पर एंटी-ग्लेअर फिल्टर लगाते हैं तो आंखों के लिए बहुत बढ़िया रहेगा। कोशिश कीजिये कि कंप्यूटर मॉनिटर किसी लाइट के नीचे न हो।

इसके साथ ही अपनी आंखों को सूखने से बचाइए। अगर आपकी आंखें स्क्रीन को नीचे की तरफ देखेंगी तो बढ़िया रहेगा। लेकिन जब भी आंखें सूखी सी लगने लगें तो आंखों को ज्यादा फड़फड़ाइए। जरूरत पड़े तो आई ड्रॉप से आंखों को गीला रखें। जो लोग कांटेक्ट लेंस लगाते हैं उन्हें आंखों का सूखना ज्यादा महसूस हो सकता है।

Computer-Eye-Syndrome

बचाव के उपाय
– हर एक घंटे बाद अपनी आंखों को लगभग 10 मिनट तक बंद करके रखें।
– मोबाइल और कंप्यूटर पर काम करते वक्त आंखों की पलक झपकाते रहना चाहिए।
– कंप्यूटर स्क्रन पर एन्टीग्लेयर स्क्रीन लगा दें। इससे कंप्यूटर की हानिकारक किरणें कम हो जाता हैं।
– कंप्यूटर की सक्रीन और आंखों के बीच 25 इंच की दूरी हो तो बेहतर होगा।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More