…तो फिर किसी भी धर्मस्थल पर न बजे लाउडस्पीकर : योगी

0

योगी ने कहा कि हमें राम और कृष्ण की परंपरा पर गर्व करने वाला भारत चाहिए। अगर धर्मस्थलों से लाउडस्पीकर पर रोक की बात है तो किसी भी धर्मस्थल से आवाज नहीं आनी चाहिए। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि देश का कानून सबके लिए बराबर होता है। योगी बुधवार को कन्वेंशन सेंटर में लखनऊ जनसंचार एवं पत्रकारिता संस्थान और प्रेरणा जनसंचार संस्थान नोएडा की ओर से आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे।

मीडिया में प्रचार अधिक संवाद कम हुआ है

read more :  खाद्यान्न उत्पादन 27.56 करोड़ टन रहने का अनुमान

इतिहास को समग्रता में बताना होगा। उस इतिहास को भी जब भारत बल, बुद्धि और विद्या में सिरमौर था। योगी ने कहा कि राजनीति को परिवारवाद और जातिवाद से हटा कर उसे किसानों और गरीबों पर केंद्रित करना ही अंत्योदय है। केंद्र और प्रदेश सरकार की राजनीति के केंद्र में गरीबों का हित ही सवरेपरि है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले ने कहा कि संवाद दूसरे को जीतने का प्रभावी जरिया है। संवाद के तरीके भले-भले अलग-अलग रहे हों पर इसकी अहमियत हरदम रही है। बढ़ती साक्षरता के साथ मीडिया की पैठ और पहुंच बढ़ी है। सोशल मीडिया ने इसे और व्यापकता दी है, पर आज की मीडिया में प्रचार अधिक संवाद कम हुआ है।

इतिहास को समग्रता में बताना होगा

संवाद की कमी के नाते कभी-कभी सच सामने नहीं आ पाता। मीडिया के अधिक अधिकार संपन्न होने से सवाल भी उठने लगे हैं। ऐसे में उसे स्वनियंत्रण पर भी गौर करना चाहिए। सबको आईना दिखाने वालों को खुद भी आईना देखना चाहिए। देश और समाज के हित में यह जरूरी है। आदित्यनाथ ने कहा कि कानून सबके लिए बराबर होता है। अगर धर्मस्थलों से आवाज पर रोक की बात है तो किसी भी धर्मस्थल से आवाज नहीं आनी चाहिए। सरकार ने नेशनल ग्रीन टिब्यूनल और सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार ही अवैध बूचड़खानों को प्रतिबंध लगाया। योगी बुधवार को कन्वेंशन सेंटर में लखनऊ जनसंचार एवं पत्रकारिता संस्थान और प्रेरणा जनसंचार संस्थान नोएडा की ओर से आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे। योगी ने कहा कि हमें राम और कृष्ण की परंपरा पर गर्व करने वाला भारत चाहिए। इसके लिए इतिहास को समग्रता में बताना होगा।

देश और समाज के हित में यह जरूरी है

उस इतिहास को भी जब भारत बल, बुद्धि और विद्या में सिरमौर था। योगी ने कहा कि राजनीति को परिवारवाद और जातिवाद से हटा कर उसे किसानों और गरीबों पर केंद्रित करना ही अंत्योदय है। केंद्र और प्रदेश सरकार की राजनीति के केंद्र में गरीबों का हित ही सवरेपरि है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले ने कहा कि संवाद दूसरे को जीतने का प्रभावी जरिया है। संवाद के तरीके भले-भले अलग-अलग रहे हों पर इसकी अहमियत हरदम रही है। बढ़ती साक्षरता के साथ मीडिया की पैठ और पहुंच बढ़ी है। सोशल मीडिया ने इसे और व्यापकता दी है, पर आज की मीडिया में प्रचार अधिक संवाद कम हुआ है। संवाद की कमी के नाते कभी-कभी सच सामने नहीं आ पाता। मीडिया के अधिक अधिकार संपन्न होने से सवाल भी उठने लगे हैं। ऐसे में उसे स्वनियंत्रण पर भी गौर करना चाहिए। सबको आईना दिखाने वालों को खुद भी आईना देखना चाहिए। देश और समाज के हित में यह जरूरी है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

 

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More