प्रिंस हैरी की शादी में दुल्हन की सहेली बनकर पहुंचेंगी प्रियंका!

0

जब से प्रिंस हैरी की सगाई हुई है, तब से प्रियंका चोपड़ा की सबसे ज्यादा चर्चा है। आप सोचेंगे कि प्रिंस हैरी से प्रियंका का क्या कनेक्शन! तो आपको बता दें कि हमारी देसी गर्ल प्रियंका प्रिंस हैरी की होने वाली पत्नी मेघन मर्केल की बेस्ट फ्रेंड हैं। तभी से ये कयास लगाए जा रहे हैं कि अगले साल जब प्रिंस और मेघन शादी के बंधन में बंधेंगे, तो प्रियंका चोपड़ा वहां दुल्हन की खास सहेली के तौर पर जरूर मौजूद रहेंगी।
एक दूसरे को अपने शोज के जरिये टक्कर देती हैं
अगर आपको इन कयासों पर यकीन नहीं है, तो जरा दोनों सहेलियों का इंस्टाग्राम अकाउंट चेक करके देखिए। प्रियंका और मेघन अक्सर न्यूयॉर्क में एक साथ वक्त बिताते और मस्ती करते देखी जाती हैं।
also read : सुब्रमण्यम स्वामी ने पूछा- राहुल हिंदू हैं या कैथोलिक, भारतीय या ब्रिटिश
वैसे तो अमेरिकन टेलीविजन पर दोनों प्राइम टाइम में एक दूसरे को अपने शोज के जरिये टक्कर देती हैं, लेकिन इससे अलग दोनों अच्छी दोस्त भी हैं।
इंस्टाग्राम अकाउंट पर उनकी कई तस्वीरें भी सामने आई हैं
प्रियंका जहां क्वांटिको सीरिज की वजह से पॉपुलर हैं। वहीं मेघन अपने टीवी शो सूट्स के लिए जानी जाती हैं। दो साल पहले ही एक टेलीविजन प्रोग्राम के दौरान दोनों की मुलाकात हुई थी। तभी से उनकी दोस्ती हो गई। इसके बाद इंस्टाग्राम अकाउंट पर उनकी कई तस्वीरें भी सामने आई हैं। वैसे भी दोनों में कई समानताएं हैं। दोनों जानी-मानी एक्ट्रेस हैं। दोनों ही एक्टिविस्ट भी हैं।
चैरिटी वर्ल्ड विजन कनाडा की एंबेसडर हैं
प्रियंका जहां यूनिसेफ की गुडविल एंबेसडर हैं। वहीं मेघन कनाडा की वर्ल्ड विजन चैरिटी की एंबेसडर हैं। हाल ही में प्रियंका ने एक कार्यक्रम में बात करते हुए कहा था कि मेघन बेशक प्रिंस हैरी से शादी करने वाली हैं और इसके बाद वो अपना करियर छोड़ देंगी, लेकिन मेघन की पहचान सिर्फ यही नहीं है। मेघन एक बेहतरीन एक्ट्रेस हैं, एक्टिविस्ट हैं। उनकी शख्सियत काफी अहम है। दोनों ही फेमिनिस्ट और एक्टिविस्ट हैं। प्रियंका चोपड़ा जहां यूनिसेफ की गुडविल एंबेसडर हैं। वहीं मेघन कैनेडियन चैरिटी वर्ल्ड विजन कनाडा की एंबेसडर हैं।
(साभार- न्यूज 18)

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More