महिला को मिली ऐसी खौफनाक सजा, जानकर रह जाएंगे दंग
एक से अधिक शादियां करने पर महिला को मिली ऐसी खौफनाक सजा की पढ़कर आपकी रुह कांप जायेगी। दरअसल, सोमालिया में एक महिला के धड़ को पहले जमीन में गाड़ दिया और फिर उसपर कुछ नकाबपोश लोगों ने पत्थर बरसाना शुरु कर दिया। तब तक पत्थर बरसाते रहे जब तक उसकी मौत नहीं हो गई। महिला को कथित रुप से 11 पुरुषों से शादी करने के कारण उसको ऐसी सजा दी गई।
पत्थर से मार मार कर मौत के घाट उतार दिया
ये सजा किसी और ने नहीं बल्कि सोमालिया के एक उग्रवादी संगठन ने दी। अल-शबाब ने इस बात की घोषणा के बाद उस महिला को पत्थर से मार मार कर मौत के घाट उतार दिया। करी अब्दुल्लाही नामक 30 वर्षीय महिला को मुखौटा पहने कई आदमियों द्वारा पब्लिक स्वॉयर पर यह सजा दी गई। इस घटना को देखने के लिए लोगों की भीड़ भी इकट्ठा हो गई थी।
Also Read ; ट्रेन हादसों की चपेट में आने वालों को रेलवे देगा मुआवजा
उस महिला को गले तक जमीन में गाड़ दिया गया था जिसके बाद पत्थर से मार-मारकर उग्रवादी संगठन के लोगों ने उसकी जाने ले ली। अल-शबाब संगठन के रीजनल गवर्नर मोहम्मद अबु ओसामा ने कहा कि उस महिला को उसके 9 पतियों के साथ कोर्ट में पेश किया गया था और उन सभी पुरुषों ने कहा कि वह महिला उनकी पत्नी थी। वहां के एक स्वघोषित जज ने कहा कि उस महिला ने खुद यह बात स्वीकारी कि उसने बिना किसी को तलाक दिए 11 मर्दों से शादी की थी।
शरिया कानून को कट्टर तरीके से लागू करने में सक्रिय है
इस्लाम के कानून के अनुसार एक महिला का एक से अधिक मर्द से शादी करना गैरकानूनी है। अल-शबाब अफ्रीकी देशों में शरिया कानून को कट्टर तरीके से लागू करने में सक्रिय है। सोमालिया के दक्षिण और मध्य भागों पर इस उग्रवादी संगठन की काफी पकड़ थी पर 2011 में स्थानीय सेना द्वारा उन्हें वहां से हटाया गया था।
(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)