योगी सरकार ने मुलायम सिंह की समधन को मिला चार्ज लिया वापस

0

सत्ता में आते ही योगी आदित्यनाथ ने पूर्ववर्ती सरकार द्वारा किए गए तमाम कामों पर रोक लगाने से लेकर विभागों में अखिलेश के चहेते अधिकारियों को इधर से उधर करना शुरु कर दिया था और जमकर तबादले किए गए। एक बार फिर से योगी सरकार ने अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव की सास अम्बी बिष्ट से 24 घंटे के अंदर ही जोन 5 का चार्ज वापस ले लिया। अम्बी बिष्ट नगर निगम में कर निर्धारण अधिकारी के पोस्ट पर जोन 7 में तैनात थीं।

24 घंटे के अदर चार्ज वापस लिया गया

मालूम हो कि अम्बी बिष्ट को चार्ज मिले 24 घंटे भी नहीं बीते थे कि उनसे ये चार्ज वापस ले लिया गया। अम्बी बिष्ट को नगर निगम के जोनल 5 का चार्ज दिया गया था। लेकिन जब वो बीते मंगलवार को जोन 5 के कार्यालय पहुंची तभी उनको नगर निगम के मु्ख्यालय से फोन करके वापस बुला लिया गया। इसके बाद उनकी जगह पर मुख्य कर निर्धारण अधिकारी अशोक सिंह को जोनल अधिकारी 5 का अतिरिक्त प्रभार दे दिया गया।

Also Read : जीएसटी के दायरे में लाने पर भी कम नहीं होगी पेट्रोल की कीमत !

कर निर्धारण अधिकारी संजय ममगई की जगह मिली थी तैनाती

अम्बी बिष्ट को जोन 5 के कर निर्धारण अधिकारी रहे संजय ममगई की जगह पर तैनात किया गया था क्योंकि संजय ममगई को नगर निगम से कार्यमुक्त कर दिया गया था। इससे पहले संजय ममगई का तबादला फर्रुखाबाद नगर पालिका में कर दिया गया था लेकिन संजय अपनी तई तैनाती पर नहीं गए और वो यहीं पर कार्यरत थे।

फर्रुखाबाद में तैनात थीं अम्बी बिष्ट

योगी सरकार के सत्ता में आने के बाद अम्बी बिष्ट का एलडीए के उप सचिव के पद से फर्रुखाबाद नगर पालिका में तबादला कर दिया गया था। अम्बी बिष्ट नगर निगम की अधिकारी थीं लेकिन उन्हें काफी समय से एलडीए में तैनाती दी गई थी। फरवरी 2018 में उनका तबादला आदेश संसोधित करके नगर निगम में कर दी गई थी। और वो कर निर्धारण अधिकारी के पद पर तैनात थीं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More