यूक्रेन में फंसे यूपी के लोगों की मदद के लिए योगी सरकार ने जारी की हेल्पलाइन नंबर

रूस के यूक्रेन पर हमले बाद वहां के मौजूदा समय के हालात बेहद खराब हो गए हैं।

0

रूस के यूक्रेन पर हमले बाद वहां के मौजूदा समय के हालात बेहद खराब हो गए हैं। वहां की बिगड़ती परिस्थिति को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने यूक्रेन में भारतीय छात्र-छात्राओं को राहत देने के लिए कुछ अहम इंतजाम किये हैं। भारत के भी लगभग 18000 लोग फंसे हुए हैं जिन्हें निकालने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है। बता दें कि उत्तर प्रदेश सरकार ने वहां पर फंसे प्रदेश के लोगों से सम्पर्क के लिए नोडल अफसर नियुक्त करने के साथ ही हेल्प लाइन नंबर तथा ईमेल जारी किया है।

यूपी सरकार ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर:

यूक्रेन के कीव में फंसे प्रदेश के लोगों को लाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रयास शुरू कर दिया है। जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश सरकार विदेश मंत्रालय भारत सरकार के साथ यूक्रेन में भारतीय दूतावास से सम्पर्क कर रही है।  सरकार ने रणवीर प्रसाद राहत आयुक्त एवं सचिव राजस्व विभाग को यूपी सरकार ने नोडल अधिकारी बनाया है। साथ ही यूक्रेन में फंसे उत्तर प्रदेश के लोगों के लिए हेल्पलाइन नम्बर 9454441081 जारी कर दिया है। जिससे युक्रेन में फंसे लोग अपने घर बतचीत कर सकते हैं। इसके लिए राज्य सरकार ने कंट्रोल रूम 24 घंटे हेल्पलाइन सेवा चालू रखने का आदेश दिया है।

सरकार ने मदद के लिए नियुक्त किया नोडल अफसर:

अपर मुख्य सचिव राजस्व मनोज कुमार सिंह की तरफ से जारी अधिसूचना में बताया गया कि रूस और यूक्रेन के हमले के बाद वहां पर फंसे उत्तर प्रदेश के लोगों को निकालना सरकार की प्राथमिकता है। उनकी तरफ से दी गयी जानकारी के अनुसार मौजूदा समय में वहां से किसी भी फ्लाइट का संचालन नहीं हो पा रहा है। ऐसे में प्रदेश के लोगों को भारतीय दूतावास के जरिए ही मदद पहुंचाई जाएगी। इसी बीच प्रदेश सरकार ने यूक्रेन में फंसे लोगों की मदद के लिए नोडल अफसर नियुक्त किया है। जिससे लोगों की थोड़ी बहुत मदद की जा सके।

हेल्पलाइन नंबर:

यूक्रेन में फंसे लोगों के लिए राज्य सरकार की तरफ से जारी की गई कंट्रोल रूम (24X7) टोल फ्री हेल्पलाईन नं0-(0522) 1070, मोबाईल सं0-9454441081 होगा और ईमेल आई।डी। rahet@nic।in होगा। बता दें कि इस हेल्पलाइन पर प्रदेश के लोग यूक्रेन में फंसे अपने परिवार के लोगों की जानकारी के लिए किसी भी समय संपर्क कर सकते हैं।

 

यह भी पढ़ें: UP Board Exam 2022: ऑफलाइन परीक्षा रद्द करने की मांग वाली याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने किया ख़ारिज, जानें क्या दिए आदेश 

यह भी पढ़ें:ऑटो चालक ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, ब्लैकमेल कर कई बार बुझाई हवस

(अन्य खबरों के लिए हमेंफेसबुकपर ज्वॉइन करें। आप हमेंट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्प इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More