ऑटो चालक ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, ब्लैकमेल कर कई बार बुझाई हवस

मध्यप्रदेश में महिलाओं और बच्चियों के साथ हो रहे अपराध दिन प्रतिदिन बढ़ते ही जा रहे हैं। दरअसल, ग्वालियर में एक युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है।

0

मध्यप्रदेश में महिलाओं और बच्चियों के साथ हो रहे अपराध दिन प्रतिदिन बढ़ते ही जा रहे हैं। दरअसल, ग्वालियर में एक युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। यहां पार्लर में काम करने वाली युवती के साथ ऑटो चालक ने दुष्कर्म किया और उसका वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करने लगा।  इससे परेशान होकर युवती ने पुलिस से शिकायत कर दी।  वही पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पहले की दोस्ती फिर बुझाई अपनी हवस:

जानकारी के मुताबिक यह घटना ग्वालियर के गिरवाई के पापड़ी फैक्ट्री इलाके का है।  आरोपी से परेशान होकर युवती ने पुलिस थाने जाकर उसकी शिकायत कर दी।  पीड़ित युवती ने पुलिस को बताया कि वह एक सैलून में काम करती है।  उसी दौरान उसकी मुलाकात ऑटो चलाने वाले राजा खान से हुई।  उसकी ऑटो से आते जाते दोनों में दोस्ती हो गई।  कुछ दिन बाद राजा का युवती के घर आना जाना शुरू हो गया था।  इसी बीच एक दिन आरोपी राजा घर पर आया और उस वक्त कोई भी नही था।  वह जबरदस्ती करने लगा और जबरन दुष्कर्म किया।

ब्लैकमेल कर कई बार किया रेप:

युवती ने आगे बताया कि जब उसने बात करना बंद कर दिया तो वो उसे ब्लैकमेल कर बार बार दुष्कर्म करने लगा।  वही आरोपी की धमकियों से परेशान होकर पीड़ित युवती ने गिरवाई थाने में शिकायत दर्ज कर दी।

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस:

पीड़ित युवती की शिकायत पर क्राइम DSP विजय सिंह भदौरिया ने बताया कि पर गिरवाई थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

 

यह भी पढ़ें: शोएब अख्तर ने विराट कोहली के शादी को लेकर दिया विवादित बयान, जानिए क्या कहा

यह भी पढ़ें: Chunar Assembly: इस पटेल बाहुल्य सीट पर भाजपा का रहा है दबदबा, कभी नहीं जीत पाई BSP

(अन्य खबरों के लिए हमेंफेसबुकपर ज्वॉइन करें। आप हमेंट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्प इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More