दिल्ली में यमुना विकराल! टूटा 45 साल के बाढ़ का रिकॉर्ड, CM अरविंद केजरीवाल घर के पास पहुंची यमुना

0

दिल्ली में यमुना विकाराल रूप धारण कर चुकी हैं। यमुना के जलस्तर ने 45 साल पुराना रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। गुरुवार को यमुना का बढ़ता जल स्तर सुबह 7 बजे तक 208.05 मीटर के पार पहुंच गया है। दिल्ली में यमुना के बढ़े जल स्तर ने खूब हाहाकार मचा रखा है। बताया जा रहा है कि बाढ़ का पानी सीएम अरविंद केजरीवाल के घर और दफ्तर से अब केवल 500 मीटर की दूरी पर है। आज सुबह दिल्ली के मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर यमुना जलस्तर में हो रही बढ़ोत्तरी की जानकारी देते हुए दिल्ली वासियों को अलर्ट किया है।

सीएम दफ्तर तक पहुंचा पानी

दिल्ली में अब बाढ़ का पानी सिविल लाइंस इलाके में रिंग रोड पर भी भर चुका है। जिसके चलते मजनू का टीला को कश्मीरी गेट आईएसबीटी से जोड़ने वाला हिस्सा बंद कर दिया गया है। इसके साथ ही दिल्ली के गीता कॉलोनी के श्मशान घाट में भी बाढ़ का पानी भरा गया है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने यमुना नदी में बढ़ते जलस्तर को देखते हुए राजघाट से आईटीओ जाने वाली रोड पर बैरिकेडिंग लगा दी हैं। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल आज वजीराबाद जल उपचार संयंत्र का दौरा करेंगे। बता दें कि बाढ़ के कारण प्लांट बंद कर दिया गया है।

सीएम अरविंद केजरवील के की अपील

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा, ‘यमुना का जल स्तर लगातार बढ़ रहा है। अब पानी 208.46m पर पहुंच गया है। बढ़ते हुए जल स्तर के कारण, यमुना के आस पास की सड़कों पर आ गया है। आपसे अनुरोध है कि इन रास्तों पर ना जायें।’

सीएम केजरीवाल ने कहा, ‘जिन आबादी वाले इलाकों में पानी भरा है, वहां से लोगों को निकाल रहे हैं। वहां रहने वालों से अनुरोध है कि प्रशासन का सहयोग करें। लोगों की जान बचाना सबसे ज़रूरी है। सभी दिल्ली वालों से अपील है कि इस आपातकाल स्थिति में एक दूसरे का हर संभव सहयोग करें।’

हथिनी कुंड के जल से बढ़ा यमुना का जलस्तर

गौरतलब है कि उत्तर भारत सहित सभी पहाड़ी राज्यों (हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा) में लगातार हो रही बारिश से कहर बरप रहा है। भारी बारिश के चलते प्रमुख नदियों के जलस्तर में बढ़ोत्तरी हो रही है। जिससे हथिनी कुंड बैराज से लगातार पानी छोड़ा जा रहा है। हथिनी कुंड से छोड़े जा रहे पानी से दिल्ली की यमुना का जलस्तर बढ़ रहा है। यमुना में जलस्तर बढ़ने से दिल्ली के आईटीओ निगम बोध घाट सिविल लाइन्स और जैतपुर सहित कई इलाकों में पानी घुस आया है।

दिल्ली में बाढ़ से बिगड़े हालात

  • दिल्ली में बाढ़ से ट्रैफिक डायवर्जन के कारण उत्तर पूर्वी दिल्ली में शास्त्री पार्क खजूरी पुस्ता रोड और खजूरी खास चौक पर भारी ट्रैफिक जाम लग रहा है।
  • दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जलभराव वाले इलाकों में सभी सरकारी और निजी स्कूलों को बंद कर दिए हैं।
  • दिल्ली के कई इलाकों में बाढ़ का पानी घुस आया है।
  • दिल्ली के कई इलाकों में घरों में पानी घुस गया। सिविल लाइन्स इलाके में भी पानी घुस आया है।
  • दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी किया है।

पहाड़ी राज्यों को आईएमडी का अलर्ट

वहीं, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने गुरुवार को भी कई राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया है। आईएमडी ने हिमाचल, उत्तराखंड, उत्तराखंड, बिहार और दिल्ली के लिए बारिश की चेतावनी जारी की है। वहीं, उत्तराखंड सरकार ने भी अपने अधिकारियों को अलर्ट रहने के लिए कहा है।

 

Also Read : पीएम मोदी के सामने प्रियंका गांधी को राज्यसभा में उतारेगी कांग्रेस,राहुल बन रहेंगे महात्यागी

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More