पीएम मोदी के सामने प्रियंका गांधी को राज्यसभा में उतारेगी कांग्रेस,राहुल बन रहेंगे महात्यागी

0

कांग्रेस नेता राहुल गांधी इन दिनों ग्राउंड पर उतकर सियासी दांवपेंच खेल रहे हैं। भारत जोड़ों यात्रा के बाद से ही राहुल गांधी की छवि कुछ बदली-सी नजर आ रही है। हर प्लेटफार्म पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी छाए हुए हैं। बावजूद इसके कांग्रेस पार्टी में सुगबुगाहट हो रही है कि पार्टी में सबसे ताकतवर चेहरा राहुल गांधी नहीं बल्कि प्रियंका गांधी हैं। इसलिए कांग्रेस अलकमान 2024 लोकसभा चुनाव के लिए प्रियंका गांधी को राज्यसभा में उतारने की तैयारी में जुटे हैं। इस संबंध में कांग्रेस नेता व कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने प्रियंका गांधी को पीएम मोदी के सामने उतारने का हिंट भी दे दिया है।

पीएम मोदी के आगे प्रियंका गांधी हैं ताकतवर

दरअसल, कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ताकतवर नेता हैं। उनका बड़ा नाम है। उनके सामने प्रियंका गांधी वाड्रा ही एक ऐसा चेहरा है जो मोदी को टक्कर दे सकती हैं। प्रियंका पार्टी की सर्वमान्य नेता है। प्रियंका गांधी की प्रसिद्धि कश्मीर से कन्याकुमारी तक है। पीएम मोदी को टक्कर देने के लिए प्रियंका गांधी एक मजबूत विपक्षी उम्मीदवार हैं।  वहीं, राहुल गांधी की तुलना प्रियंका गांधी से करने पर उन्होंने कहा कि राहुल गांधी एक अच्छे इंसान हैं। उनकी तुलना किसी से भी नहीं की जा सकती है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी निश्चित तौर पर मेहनती व जुबान के पक्के हैं। लेकिन पीएम मोदी जैसे ताकतवर चेहरे के सामने प्रियंका गांधी ही टिक सकती हैं।

विपक्षियों में कांग्रेस इकलौती विकल्प

गौरतलब है कि इससे पहले बिहार के पटना में विपक्षियों  की एकता बैठक आयोजित हुई थी। जिसमें भाजपा के खिलाफ एक साथ चलकर सियासी युद्ध करने पर विचार गोष्ठी हुई थी। इस पर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने विपक्षी दलों को लेकर कहा कि नीतीश, अखिलेश, ममता बनर्जी, शरद पवार, स्टालिन अपने-अपने राज्य के क्षत्रप हैं। इनमें से कोई भी पार्टी कभी अपने राज्य से बाहर चुनाव नहीं लड़ी है। ऐसे में कांग्रेस ही वह पार्टी है जो भाजपा को कड़ी टक्कर दे सकती है। इसलिए मेरा मानना है भाजपा के खिलाफ गांधी परिवार से प्रियंका गांधी से बड़ा कोई विकल्प कोई नहीं है।

2024 चुनाव में कांग्रेस करेगी बड़े बदलाव

जानकारी के मुताबिक, 2024 के लोकसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस बड़े स्तर पर बदलाव करने जा रही है। पार्टी की शीर्ष समिति सीडब्ल्यूसी से लेकर कई अध्यक्षों को बदला जा सकता है। इनमें मुख्यता राजस्थान, मध्यप्रदेश, तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में बदलाव करने का आशंका है। माना जा रहा है कि कांग्रेस इन राज्यों में कायापलट करने वाली है। तमिलनाडु, दिल्ली, पश्चिम बंगाल, गुजरात, महाराष्ट्र और झारखंड में नए अध्यक्ष बनाए जा सकते हैं। वहीं, आगामी लोकसभा और राज्यसभा चुनावों को देखते हुए प्रियंका गांधी को राज्यसभा भेजने की भी तैयारी है। हालांकि अभी पार्टी की ओर  से कोई अधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

राहुल गांधी बने रहेंगे महानत्यागी

वहीं साल 2013 में प्रधानमंत्री का पद ठुकरा चुके राहुल गांधी कांग्रेस पार्टी में केवल एक तपस्वी की भूमिका में ही रहने वाले हैं। यानी राहुल गांधी के हाथ इस बार भी कोई बड़ा पद नहीं आएगा। पार्टी ने यह साफ कर दिया है कि लोकसभा चुनाव 2024 में प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार राहुल गांधी नहीं होंगे। आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि राहुल गांधी के खिलाफ साजिश करने वाले तमाम लोग हैं। बाहर वाले तो दिखाई दे रहे हैं कांग्रेस के अंदर वाले भविष्य में दिखाई देंगे। यानी यह माना जा सकता है कि राहुल गांधी देश में एक महानत्यागी की भूमिका में ही नजर आएंगे।

 

Also Read : यौन शोषण के आरोप पर सवाल पूछते ही महिला पत्रकार पर भड़के बृजभूषण, तोड़ दिया माइक

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More