दिल्‍ली: छठ महापर्व से पहले जहरीला हुआ यमुना का पानी, घाट पर दिखा सफेद झाग

0

शुक्रवार यानि 28 अक्टूबर से नहाय खाय के साथ छठ महापर्व की शुरुआत हो जाएगी. 4 दिनों तक चलने वाले इस महापर्व से पहले राष्ट्रीय राजधानी यमुना नदी का पानी जहरीला हो गया है. गुरुवार को यमुना नदी के घाट पर सफेद झाग भर गया. छठ पूजा के दौरान यमुना घाट पर बड़ी तादाद में श्रद्धालु पहुंचते हैं. इन घाटों पर सूर्य देवता को सुबह और शाम को अर्घ्‍य दिया जाता है. ऐसे में यमुना नदी में जहरीले झाग आने से समस्‍या बढ़ सकती है.

दिल्‍ली की आबोहवा के बाद अब यमुना नदी भी खतरनाक प्रदूषण की चपेट में है. दिल्ली से होकर गुजरने वाली यमुना नदी में वैसे तो प्रदूषण का स्‍तर ऊंचा रहता है, लेकिन गुरुवार को मामला और गंभीर दिखा. यमुना में हर तरफ सफेद झाग दिखने लगे. कालिंदी कुंज के पास यमुना सफेद हो गई. जहरीले झाग की वजह से से यमुना में प्रदूषण का स्‍तर भी काफी बढ़ गया है.

यमुना की यह हालत तब है, जब 28 अक्‍टूबर छठ पूजा की शुरुआत होने जा रही है. इस महापर्व में दिल्‍ली के विभिन्‍न क्षेत्रों में यमुना नदी पर बने घाटों पर छठ व्रती यमुना में प्रवेश कर स्‍नान करती हैं और श्रद्धालु भगवान भास्‍कर को अर्घ्‍य अर्पित करते हैं. बता दें दिवाली के बाद दिल्‍ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण की स्थिति भी गंभीर हो चुकी है. एक्‍यूआई का स्‍तर काफी खतरनाक स्‍तर तक पहुंच चुका है.

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More