खतरे के निशान से ऊपर बह रही यमुना, बढ़ा बाढ़ का खतरा

0

राष्ट्रीय राजधानी में यमुना का जलस्तर बढ़ना जारी है और मंगलवार को भी यमुना खतरे के निशान से ऊपर बह रही है।

एक अधिकारी ने बताया कि सुबह 11 बजे यमुना में जलस्तर 206 मीटर था। सोमवार को नदी 205.33 मीटर के खतरे के निशान को पार कर गई थी।

सोमवार शाम को यमुना के खतरे के निशान को पार कर जाने के बाद सरकारी एजेंसियों ने निचले इलाकों में रहने वाले 10 हजार से अधिक लोगों को वहां से हटाया है।

जलस्तर बढ़ने के मद्देनजर यमुना नदी पर बने पुराने लोहे के पुल को सड़क और रेल यातायात के लिए बंद कर दिया गया है।

और बढ़ सकता है जल स्तर-

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को कहा था कि हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज से और पानी छोड़े जाने के कारण नदी में जल स्तर और बढ़ सकता है।

नदी के डूबक्षेत्र में रह रहे लोगों को दिल्ली सरकार की विभिन्न एजेंसियों द्वारा बनाए गए टेंटों में भेजा गया है।

यह भी पढ़ें: दिल्ली में बाढ़ की आहट, खतरे के निशान से ऊपर पहुंचा यमुना का जलस्तर

यह भी पढ़ें: पुलिसवाले ने इस तरह बचाई मासूम की जान, हर तरफ हो रही वाहवाही

 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More