चीन ने मानी गलती, वुहान में मृतकों की संख्या कम बताई

स्पष्टीकरण जारी कर चीन को देनी पड़ी सफाई

0

बीजिंग : Wuhan मामले में चीन ने अपनी गलती मान ली है कि उसने कोरोना संक्रमितों की सही संख्या विश्व को नहीं बताई। अब उसने इसमें संशोधन किया है।

स्पष्टीकरण जारी किया

वुहान Wuhan शहर के कोविड-19 महामारी की रोकथाम और नियंत्रण मुख्यालय ने 17 अप्रैल को वुहान में पुष्टकृत कोविड-19 संक्रमितों की संख्या और पुष्ट मामलों में मृतकों की संख्या के संशोधित आंकड़े पर स्पष्टीकरण जारी किया। इसके मुताबिक, 16 अप्रैल को 24 बजे तक Wuhan में पुष्ट मामलों की संख्या 325 बढ़ गयी। कुल मिलाकर संशोधित संक्रमितों की संख्या 50333 थी। पुष्ट मामलों में मृतकों की संख्या 1290 बढ़ी और कुल मिलाकर संशोधित मृतकों की संख्या 3869 थी।

यह भी पढ़ें: लॉकडाउन में आई खुशखबरी, पुलिस जिप्सी में ही ‘बेबी-ब्यॉय’ ने ले लिया जन्म

हर मामले की जांच कर पुष्टि कर ही सरकार

बयान में कहा गया कि जांच दल ने Wuhan के सभी मामलों के व्यक्तिगत सूचनाएं इकट्ठा कीं और चिकित्सा संस्था, नागरिक कम्युनिटी ,बुनियादी स्तर के पुलिस स्टेशन और संक्रमित के इकाई व परिवार के जरिये हर मामले की जांच कर पुष्टि की।

उपरोक्त आंकड़ों में अंतर आने के मुख्य कारण ये है:

पहला, Wuhan से फैली महामारी के प्रारंभिक काल में रोगियों की संख्या में अचानक तेजी आयी ,जिस से चिकित्सा संसाधन का अभाव हो गया और अस्पताल में मरीजों की भर्ती कराने की क्षमता काफी कमजोर हो गयी और कुछ संक्रमित लोग अस्पताल जाने के बिना अपने घर में मर गये।

यह भी पढ़ें: लॉकडाउन में बढ़ रहा है ऑनलाइन निकाह का चलन
दूसरा, बचाव के पीक समय में Wuhan के अस्पताल अपनी क्षमता के बाहर संचालित करते थे और चिकित्सक इलाज में जुटे रहे और वस्तुगत दृष्टि से देर से रिपोर्ट ,गलत रिपोर्ट और नहीं रिपोर्ट करने की बातें मौजूद हैं।
तीसरा, मरीज स्वीकार करने वाले निर्धारित अस्पतालों की संख्या Wuhan में तेजी से बढ़ी, जिन में मंत्रालय के अस्पताल, प्रांत के अस्पताल, म्युनिसिपल व जिला स्तर के अस्पताल, उद्यमों के अस्पताल, निजी अस्पताल और अस्थाई अस्पताल शामिल हैं। अल्प संख्यक अस्पतालों ने समय पर महामारी नेटवर्क से जोड़कर सूचना की रिपोर्ट नहीं की।
चौथा, Wuhan में कुछ मृतकों के पंजीकरण में सूचनाएं संपूर्ण नहीं थीं, जिस से दोबारा रिपोर्ट, गलत रिपोर्ट मौजूद थी।

[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्प इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

 

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More