इस बार जल्द आएगी ठंड, जानिए कब पड़ेगी कड़ाके की सर्दी

मानसून अब अपने ढलाव पर है। बीते एक सप्ताह से अधिक समय से सुबह और शाम के तापमान में खासा गिरावट दर्ज की गई है।

मौसम विभाग के मुताबिक इस बार सामान्य से कम बारिश हुई है। लेकिन मानसून कुछ इलाकों में अभी भी सक्रिय है जो अगले सप्ताह तक पूरी तरह चला जाएगा।

समय से पहले आएगी ठंड-

इस कारण ठंड अपने समय से पहले आ जाएगी। मेरठ के कृषि अनुसंधान के वैज्ञानिक एन. सुभाष के मुताबिक अभी सुबह और शाम में धुंध शुरू हो गई है। सुबह और शाम की हवा में ठंडक बढ़ गई है।

साथ ही मानसून अब लगभग अपने समाप्ति की ओर है। ऐसे में इस बार सितंबर के अंतिम सप्ताह में लोगों को ठंड का एहसास होने लगेगा।

मानसून रहा धीमा-

पश्चिम उत्तर प्रदेश में शुरूआती मानसून काफी धीमा रहा लेकिन अगस्त और सितंबर में खूब बारिश हुई। एन सुभाष के मुताबिक लेट मानसून की वजह से ठंड इस बार जल्दी दस्तक देगी। साथ ही इसका असर भी लंबा रहने का अनुमान है।

बता दें कि पश्चिम उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत में सामान्यत: ठंड नवंबर से शुरू होकर फरवरी-मार्च तक रहती है लेकिन इस बार सितंबर के अंतिम सप्ताह से ठंक की दस्तक मौसम जानकार मान रहे है।

यह भी पढ़ें: मानसूनी बारिश से तर हुआ उत्तर प्रदेश

यह भी पढ़ें: नेपाल में भारी बारिश और बाढ़ से हालात खराब, 43 की मौत

 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)