4 April History: जब रानी लक्ष्मीबाई को छोड़ना पड़ा था झांसी

0

देश-दुनिया में 4 अप्रैल का दिन वैसे तो बहुत सी घटनाओं के लिए इतिहास के पन्नो में दर्ज है लेकिन भारत के लिए ये दिन दो बड़े युद्ध की घटनाओं के नाम के साथ जुड़ा है।

1. 1858 में चार अप्रैल के दिन अंग्रेजी सेना के खिलाफ भीषण संघर्ष के बाद झांसी की रानी लक्ष्मीबाई को झांसी को छोड़ना पड़ा था। अंग्रेजों से डटकर लोहा लेने वाली लक्ष्मीबाई झांसी से निकलकर काल्पी पहुंचीं और फिर वहां से ग्वालियर रवाना हुईं।

 

2. कोहिमा का युद्ध (4 अप्रैल 1944 से 22 जून 1944 तक) द्वितीय विश्वयुद्ध के समय 1944 में ब्रिटिश भारतीय सेना तथा सुभाष चन्द्र बोस के नेतृत्व में आजाद हिन्द फौज एवं जापान की संयुक्त सेना के बीच कोहिमा के आसपास में लड़ा गया एक भयंकर युद्ध था। इस युद्ध में जापानी सेना को पीछे हटना पड़ा था और यह एक महत्वपूर्ण मोड़ सिद्ध हुआ।

 

 

अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं….

1768 : फिलिप एस्ले ने माडर्न सर्कस का पहला शो पेश किया।
1769 : हैदर अली ने पहले एंग्लो:मैसूर युद्ध में शांति की शर्तें तय कीं।
1818 : अमेरिकी कांग्रेस ने अमेरिका के झंडे को मंजूरी दी।
1858 : हुग रोस की अगुवाई वाली ब्रिटिश सेना के खिलाफ भीषण युद्ध के बाद रानी लक्ष्मीबाई को झांसी को छोड़ना पड़ा। वह पहले काल्पी और फिर ग्वालियर गईं।
1904 : हिंदी सिनेमा के हरदिल अजीज गायक और कलाकार कुंदन लाल सहगल का जन्म।
1905 : भारत की कांगड़ा घाटी में भूकंप से 20,000 लोगों की मौत।
1910 : श्री अरबिंदो पुडुचेरी पहुंचे जो बाद में उनके ध्यान और अध्यात्म का केन्द्र बना।
1944 : द्वितीय विश्व युद्ध में एंग्लो अमेरिकी सेना की बुखारेस्ट में तेलशोधन संयंत्रों पर पहली बमबारी, तीन हजार नागरिकों की मौत।
1968 : मार्टिन लूथर किंग की टेनेसी के मेमफिस में एक मोटेल में हत्या
1968 : नासा ने अपोलो 6 का प्रक्षेपण किया।
1975 : बिल गेट्स और पॉल एलेन के बीच भागीदारी से न्यू मैक्सिको के अलबकर्क में माइक्रोसाफ्ट की स्थापना।
1979 : पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री जुल्फिकार अली भुट्टो को मौत की सजा।
1983 : अंतरिक्ष शटल चैलेंजर ने अपनी पहली उड़ान भरी।
2020 : दुनियाभर में कोराना वायरस से 59 हजार से अधिक लोगों की मौत, संक्रमण के मामले 11 लाख के पार। भारत में कुल मामलों की संख्या 3619, मरने वालों का आंकड़ा सौ के करीब।

Also Read: Explainer : पश्चिमी देशों को लेकर क्या है रूस की विदेश नीति

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More