यहां पहले लड़का-लड़की बनाते हैं ‘संबंध’, फिर होती है शादी

0

दुनिया में भले ही लिव इन रिलेशनशिप को मान्यता हो, लेकिन हमारे देश में आज भी इस रिश्ते को समाज ओछी नजर से देखता है। आज भी भारत में लड़का-लड़की के रिलेशनशिप को मान्याता समाज नहीं देता है। भले ही वह दोनों क्यों न राजी हों, लेकिन आज हम आपको हिंदुस्तान के एक ऐसे समुदाय के बारे में बताएंगे जहां लड़के-लड़कियां सैकड़ों साल पहले से ही रिलेशनशिप में रहते है और उसे सामाजिक मान्यता भी है। यही नहीं वह बच्चे भी पैदा करते हैं और फिर शादी के बंधन में बंधकर अपनी जिंदगी जीते हैं।

Also read: नौकरी में नहीं लगता था मन, अब अपनी फोटो से कमा लेता है लाखों

ये परंपरा राजस्थान और गुजरात के गरासिया जनजाति में निभाई जाती है। यहां लड़के-लड़कियां जब जवान हो जाते हैं तो उन्हें अपने पंसद के साथी को चुनकर उनके साथ रहना होता है और रिलेशनशिप बनाकर बच्चे पैदा करना होता है। इतना ही नहीं अगर किसी कारण बच्चा पैदा नहीं होता तो इस संबंध को शादी की मान्यता नहीं मिलती।

इसके लिए दोनों को किसी और के साथ दोबारा लिव इन रिलेशनशिप में रहना पड़ता है। गुरासिया जनजाति में ये परंपरा लगभग 1 हजार साल पुरानी है, जो दापा प्रथा कहलाती है। यहां पर एक मेला भी लगता है और जिस लड़के को जो लड़की पसंद होती है, वह उसे लेकर भाग जाता है। इस तरह वह दोनों लिव इन रिलेशनशिप में रहना शुरू हो जाते हैं।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More