साहिल हिंदू था या मुस्लिम! जुबैर ने ट्वीट कर कहा- हिंदू, तो आरती ने सुलझाई कलावा-रुद्राक्ष की पहेली

0

दिल्ली के शहाबाद डेयरी के साक्षी हत्याकांड में हत्यारे साहिल के कलावा और रुद्राक्ष पहनने को लेकर कई खुलासे हुए हैं। जानकारी में सामने आया है कि साक्षी का हत्यारा साहिल ने अपने मुस्लिम होने की पहचान छिपा कर साक्षी से दोस्ती की थी। पहचान छिपाने के लिए हत्यारा हाथ में कलावा और गले में रुद्राक्ष पहनता था। इस बात की पुष्टि मृतिका साक्षी की दोस्त आरती ने भी की है। आरती ने बताया है कि साक्षी को साहिल के मुस्लिम होने की जानकारी नही थी। साक्षी साहिल को हिंदू लड़के तौर पर ही जानती थी।

साक्षी का एक और था एक्स बॉयफ्रेंड

पुलिस को जानकारी मिली है कि साक्षी का एक और एक्स बॉयफ्रेंड था। जिसका नाम प्रवीण बताया जा रहा है। प्रवीण का टैटू साक्षी ने अपने हाथ पर बनाया हुआ था। प्रवीण इस समय जौनपुर में है। यानी अब इस केस में साहिल के अलावा जबलू और प्रवीण नाम और जुड़ गए हैं।

आरती ने बताया साहिल को हिंदू समझती थी साक्षी

वहीं, मृतिका साक्षी की दोस्त आरती ने आगे बताया कि साक्षी साहिल से ही मिलने के लिए वहां गई थी। आरती ने बताया क‍ि मृतिका साहिल को एक हिंदू लड़के के तौर पर जानती थी। साहिल की हरकतों से परेशान होकर साक्षी ने उससे बात करनी बंद कर दी थी। आरती ने बताया कि साक्षी प्रवीण नाम के लड़के से बात करने लगी थी। साक्षी ने अपने हाथ में प्रवीण के नाम का टैटू भी बनवाया था। जिससे साहिल गुस्सा हो गया था। इसी को लेकर दोनों बहस हुई थी।

मृतिका के परिजन बोले- नीतू के घर रह रही थी साक्षी

पुलिस ने जब मृतिका साक्षी के परिजनों से इस मामले में बात की तो कई और बाते भी सामने आई हैं। मृतिका के परिजनों का कहना है कि साक्षी कई सालों से उसकी दोस्त नीतू के घर रह रही थी। नीतू का पति जेल में बंद है। जिस रात साक्षी की हत्या हुई, उस दिन नीतू के बच्चे का जन्मदिन था। साक्षी को उस रात दोस्त आरती के साथ नीतू के घर जन्मदिन की पार्टी में जाना था।

जुबैर ने कहा- हिंदू है साहिल

बता दें, साक्षी के हत्यारे साहिल की ग‍िरफ्तारी के बाद उसकी एक तस्वीर सामने आई है। इस तस्वीर में साहिल रुद्राक्ष की माला पहने नजर आ रहा है और उसके हाथ में कलावा बंधा है। जिसके बाद साक्षी हत्याकांड को लव जिहाद के एंगल से जांचने की मांग उठ रही है। इसी बीच फैक्ट चेकिंग वेबसाइट के सह संस्थापक मोहम्मद जुबैर ने एक ट्वीट कर नया मोड़ दे दिया है। जुबैर ने ट्वीट कर बताया है कि जिस साहिल को मुस्लिम बताया जा रहा है वह हिंदू लड़का है। मालूम हो कि ये  वही मोहम्मद जुबैर है, जिसे पीएम मोदी के खिलाफ अभद्र ट्वीट करने के लिए गिरफ्तार किया गया था।

लवजिहाद एंगल है साक्षी मर्डर

वहीं, दिल्ली पुलिस सूत्रों के मुताबिक, इस केस की हर एंगल पर तफ्तीश की जाएगी। लव जिहाद के एंगल से भी जांच होगी। आरोपी साहिल की क्रिमिनल हिस्ट्री भी खंगाली जा रही है। बताया जा रहा है क‍ि मृतका अपने परिवार से अलग अपनी दोस्त नीतू के साथ रहती थी। पुल‍िस सूत्रों के मुताब‍िक इस घिनौनी और द‍िल दहला देने वाली वारदात को अंजाम देने के लिए आरोपी साह‍िल ने ज‍िस चाकू का इस्तेमाल क‍िया था, वह रिठाला से बरामद की गई है।

15 मिनट तक घटना स्थल पर पड़ी थी साक्षी

गौरतलब है कि हत्यारे साहिल ने साक्षी को 34 बार चाकू से गोद कर उसकी निर्मम हत्या कर दी। हत्यारे ने मृतिका के शव को भी नहीं बक्शा, उसके शव को भी वह पत्थर से कूचता रहा। बेहद गंभीर रूप से घायल होने के बाद भी करीब 15 मिनट तक वह क्राइम लोकेशन पर ही पड़ी रही। उस गली से कई  लोग साक्षी को मरता देखते रहें और मूक होकर गुजरते रहें। अगर सही वक्त पर उसे बचाया जाता तो आज साक्षी जिंदा होती। क्राइम लोकेशन से करीब 10 मिनट के फासले पर आरोपी साहिल का घर है। वहीं दिल्ली पुलिस का कहना है क‍ि हत्या करने के बाद आरोपी अपनी बुआ के घर बुलंदशहर चला गया था। पिता की निशानदेही पर ही उसे गिरफ्तार किया गया है।

हत्याकांड में पुलिस का एंगल

मृतिका साक्षी की हत्या के बाद कई सवाल हैं जिनका जवाब पुलिस तलाश कर रही है। दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके में 16 साल की साक्षी की साहिल ने बेरहमी से हत्या कर दी। साक्षी की हत्या क्या सुनियोजित थी पुलिस इसकी भी जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि साहिल जो साक्षी का दोस्त होने का दावा कर रहा है दोनों के बीच कहासुनी हुई थी। साक्षी ने साहिल को खुद से दूर रहने के लिए कहा था। ऐसा भी कहा जा रहा है कि साहिल ने साक्षी के हाथ पर किसी दूसरे लड़के के नाम का टैटू देखा जिसके बाद वह अपना आपा खो बैठा। इसी के चलते उसने साक्षी की हत्या की।

Also Read : Sakshi Murder : जेब में चाकू और हाथ में कलावा, हत्यारे साहिल का लव जिहाद!

 

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More