Sakshi Murder : जेब में चाकू और हाथ में कलावा, हत्यारे साहिल का लव जिहाद!

0

जेब में चाकू और कलाई में कलावा बांधकर हत्यारा साहिल साक्षी से मिलने पहुंचा था। आखिर दोनों में ऐसी क्या बात हो गई कि साहिल खुंखार जानवर बन गया। देखते ही देखते हत्यारे ने साक्षी को 34 बार चाकू की नोक से गोद डाला। हत्यारे का मन नहीं भरा तो साक्षी के मृत शरीर पर पत्थर मार-मार कर कुचल दिया। हत्यारे के सिर पर खून इस कदर सवार था कि घटना स्थल से जाने के बाद दोबारा आकर फिर बड़ा पत्थर उठाकर साक्षी के शव पर मार दिया…

दिल्ली के शाहाबाद डेयरी इलाके में ये भवायह दृश्य किसी हॉरर मूवी के सीन से कम नही है। मगर दिल को कचोटने वाली बात ये है कि इस भीड़भाड़ वाली गली में लगातार लोग गुजरते रहें पर किसी को मासूम बच्ची की चीख नहीं सुनाई दी। हत्यारे की दहशत के आगे कोई मासूम के शव को भी बचाने की हिम्मत कर पाया। साहिल को दिल्ली पुलिस ने यूपी के बुलंदशहर से गिरफ्तार तो कर लिया। लेकिन साहिल के लव जिहाद पर फिर सवाल खड़ा हो गया…

साक्षी के खून से सनी दिल्ली की गली  

दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके में दिनदहाड़े साक्षी की उसी के दोस्त साहिल ने बेरहमी से हत्या कर दी। दिल को झकझोर देने वाले इस  हत्याकांड से हिंदू युवतियों की सुरक्षा पर वार माना जा रहा है। साक्षी को मौत के घाट उतारने वाले हत्यारे साहिल सरफराज को पुलिस ने उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि उसने साक्षी को 21 नही बल्कि 34 बार चाकू से गोदा था। इसके बाद आरोपी ने उसक सिर को कई बार पत्थर से वार कर कुचल दिया था। पुलिस ने साहिल की गिरफ्तारी के दौरान की तस्वीर भी साझा की है।

हाथ में कलावा बांधता है हत्यारा साहिल

इस तस्वीर में साहिल के हाथ में कलावा बंधा दिख रहा है। इस तस्वीर के सामने आने के बाद इस मामले को लव जिहाद से जोड़कर देखा जा रहा है। इस मामले को लव जिहाद से जोड़ने की वजह ये भी है कि साहिल सरफराज धर्म से मुस्लिम है, फिर भी हर तस्वीर में उसकी कलाई में कलावा बंधा हुआ है। साहिल हिंदू लड़की साक्षी के साथ रिलेशनशिप पर भी था। साथ ही साहिल ने घटना के दिन जेब में चाकू भी रखी थी। ये सभी बातें साहिल के लव जिहाद की ओर इशारा कर रही हैं। इस घटना पर बीजेपी नेता कपिल मिश्रा ने जघन्य हत्याकांड को लव जिहाद से जोड़ा है। उन्होंने कहा है कि गली-गली केरला स्टोरी बनाई जा रही है।

साक्षी ने साहिल से बात करनी बंद कर दी थी

वहीं, पुलिस ने मामले में एक और खुलासा किया कि साक्षी ने कई दिनों से उससे बात करनी बंद कर दी थी। संयुक्त आयुक्त विवेक किशोर ने बताया कि रविवार सुबह बी ब्लॉक में साक्षी किसी का इंतजार कर रही थी। साक्षी को एक दोस्त के यहां पार्टी में जाना था। अचानक साहिल वहां आ गया। साक्षी से आमना-सामना होते ही दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहस हुई। फिर खुंखार साहिल ने चाकू निकाली और बेरहमी से साक्षी को मारना शुरू कर दिया था। आरोपी ने चाकू से 34 बार साक्षी को गोदा। इसके बाद भी वह साक्षी पर पत्थर मारता रहा, यहां तक साक्षी की मौत होने के बाद भी वह उसके शव को पत्थर से कुचलता रहा।

पुलिस ने लोकेशन ट्रेस कर बुआ के घर से दबोचा

पुलिस ने बताया कि साक्षी की हत्या करने के बाद आरोपी साहिल बुलंदशहर में रहने वाली बुआ के घर चला गया था। पुलिस ने साहिल  की तलाश के लिए उसकी लोकेशन ट्रेस की। उसकी मोबाइल की लोकेशन से पुलिस को बुलंदशहर में होने की बात का पता लग गया था। दरअसल, आरोपी ने वहां जाकर अपनी मां को फोन किया था, उसने फोन पर मां को बताया था कि वह बुआ के पास पहुंच गया है। इसी का फायदा उठाते हुए पुलिस ने हत्यारे को दबोच लिया।

पुलिस ने जल्दबाजी में करा दिया अंतिम संस्कार

पुलिस को जानकारी मिलते ही शव कब्जे में ले लिया और अस्पताल लेकर पहुंची। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस शव को सीधा श्मशान लेकर पहुंच गई। साक्षी के परिजनों ने बताया कि उसका शव घर के लिए देने से मना कर दिया। जहां पुलिस ने जल्दबाजी में अंतिम संस्कार करा दिया। आउटर-नॉर्थ (दिल्ली) के एडीसीपी ने बताया कि लड़का और लड़की एक दूसरे को पहले से जानते थे लेकिन कबसे जानते थे, यह जांच का विषय है। हमारे पास अभी ज्यादा जानकारी नहीं आई है, हम इसमें जानकारी इकट्ठा कर रहे हैं।

अशिक्षित व्यक्ति भी इतना निर्दयी नहीं हो सकता – महिला आयोग

दिल्ली की राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने बताया कि कोई अशिक्षित व्यक्ति भी इतना निर्दयी नहीं हो सकता कि किसी की इतनी निर्मम हत्या कर दे। समाज के सोच में बहुत कमी आ रही है उसपर काम करने की जरूरत है। वे जैसे सामाजिक माहौल में पला वैसी ही उसकी सोच बनी। आजकल के समाज की स्थिति सोचने वाली है परिवारों को सोचना चाहिए कि अपने लड़को को कैसे पालें कि वे किसी की हत्या न करें।

Also Read : छत पर दीवार तो सड़क पर कुंआ बनाकर चौंका रहीं पूनम, 3D आर्ट्स में दिया बड़ों-बड़ों को टक्कर

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More