विवेक तिवारी गोलीकांड : मेरी जान को हैं खतरा… बोली सना

0

एपल के एरिया सेल्स मैनेजर विवेक तिवारी  की हत्या की छानबीन में जुटी एसआइटी बयान दर्ज करने के लिए विनय खंड स्थित सना (sana) के घर पहुंची। इस दौरान टीम के प्रभारी आइजी जोन सुजीत पांडेय व एएसपी क्राइम दिनेश कुमार सिंह के अलावा टीम के अन्य सदस्य मौजूद थे।

सना के मुताबिक उन्होंने एसआइटी को वहीं बयान दिया है, जो वह पहले दिन से पुलिस और मीडिया को बताती आई हैं। उन्होंने कहा कि विवेक उन्हें घर छोडऩे जा रहे थे। गाड़ी धीरे-धीरे चल रही थी। इसी बीच पुलिसकर्मी सामने आ गए थे। गाड़ी लेकर भागने के चक्कर में विवेक ने कार पीछे की थी और फिर आगे बढ़ाई थी।

आरोपित प्रशांत ने विवेक को गोली मार दी थी

इस प्रक्रिया में कार से सिपाहियों की बाइक के अगले पहिए में दो बार ठोकर लग गई थी, जिसके बाद आरोपित प्रशांत ने विवेक को गोली मार दी थी। सना ने कहा कि जब तक आरोपित प्रशांत और संदीप को सजा नहीं मिल जाती, उन्हें जान का खतरा है। अभी तक वह एसआइटी की जांच पर भरोसा कर रही हैं। हालांकि रिपोर्ट आने के बाद वह स्पष्ट रूप से कुछ बोल सकेंगी।

सना ने कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया…

आरोपित सिपाहियों के प्रति पुलिसकर्मियों के एकजुट होने के सवाल पर सना ने कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया। उन्होंने कहा कि पुलिस और मीडिया का सहयोग मिल रहा है, जिसकी आगे भी जरूरत पड़ेगी। उधर, एसआइटी प्रभारी आइजी सुजीत पांडेय ने कहा कि सबसे पहले वह हत्याकांड की जांच कर रहे हैं।

इस वारदात से जुड़े तमाम सवालों के जवाब तलाशे जा रहे हैं। साक्ष्यों से छेड़छाड़ के आरोप भी लगे हैं। इस संबंध में भी छानबीन की जाएगी और इसे विवेचना में शामिल किया जाएगा। अगर कोई व्यक्ति दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ रिपोर्ट बनाकर वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी जाएगी। साभार

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More