धोनी से इतने फ़ीसदी ज़्यादा मैच जिताकर भारत के सबसे सफल टेस्ट कप्तान बने कोहली

0

हाल में भारत और वेस्टइंडीज़ के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज़ में भारत ने वेस्टइंडीज़ को एकतरफ़ा हरा दिया है, इसके साथ ही विराट कोहली बतौर कप्तान अपना 28वां मैच जीत चुके हैं। इसके साथ ही विराट कोहली ने टेस्ट मैचों में जीत के मामले में पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़ दिया है। ग़ौरतलब है कि, महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में टीम ने कुल 27 टेस्ट मैच जीते हैं। जबकि, सौरव गांगुली इस सूची में 21 टेस्ट जीत के साथ तीसरे नम्बर पर हैं।

साल 2014 में धोनी के कप्तानी छोड़ने के बाद बने थे कप्तान:

ज्ञात हो कि, महेंद्र सिंह धोनी ने साल 2014 में ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान कप्तानी से इस्तीफ़ा दे दिया था, जिसके बाद विराट कोहली को टेस्ट की कप्तानी सौंपी गयी थी। कप्तान के तौर पर विराट कोहली ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए कई बड़ी टीमों को हराया है, जिनमें ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड जैसे देश शामिल हैं। हालांकि, कोहली की कप्तानी में भारत को दक्षिण अफ्रीका में 1-2 और इंग्लैंड में 1-4 से सीरीज में हार मिली थी। पिछले साल भारत ने ऑस्ट्रेलिया में 2-1 से टेस्ट सीरीज अपने नाम की थी। दोनों देशों के बीच 71 साल के टेस्ट इतिहास में भारत की ऑस्ट्रेलियाई जमीन पर पहली सीरीज जीत थी।

विदेशी ज़मीन पर भी सबसे सफ़ल कप्तान हैं विराट कोहली:

ग़ौरतलब है कि, विदेशी जमीन पर भी जीत के मामले में कोहली भारत के सबसे सफल कप्तान रहे हैं। उनकी कप्तानी में टीम विदेश में अब तक 13 टेस्ट जीत चुकी है। गांगुली का रिकॉर्ड विदेश में 11 जीत का था। इस मामले में धोनी उनसे भी पीछे ही हैं। उनके नेतृत्व में टीम इंडिया विदेश में सिर्फ 5 टेस्ट जीत सकी थी।

ज्ञात हो कि, कोहली ने धोनी को सिर्फ 48 टेस्ट में ही पीछे छोड़ दिया है। इस दौरान उन्होंने 28 टेस्ट जीतने के साथ 10 मैच ड्रॉ भी कराए। जबकि, 10 टेस्ट में टीम को हार का सामना करना पड़ा। दूसरी ओर, धोनी के नेतृत्व में भारत ने 60 टेस्ट खेले थे। इस दौरान 18 टेस्ट में हार मिली थी और 15 ड्रॉ हुए थे।

ये भी पढ़ें: दस्तावेज में हेराफेरी करना पड़ा महंगा, पूर्व लेखपाल व राजस्व कर्मियों पर FIR

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More