विराट और अनुष्का ने इटली में रचाई शादी, मुंबई में होगा रिसेप्शन

0

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने शादी कर ली है। दोनों ने इटली में शादी की है। इस खबर की पुष्टि खुद अनुष्का शर्मा ने ट्वीट कर दी है। अनुष्का ने ट्वीटर के जरिए शादी (married) की फोटो भी शेयर की है।

मिली जानकारी के मुताबिक दोनों की आज इटली के मिलान शहर में शादी संपन्न हुई है।अनुष्का शर्मा ने अपने टि्वटर अकाउंट पर शादी की तस्वीरें पोस्ट की हैं। शादी में दोनों के करीबी रिश्तेदार व दोस्त ही शामिल हुए। खबर मिल रही है कि क्रिकेट की दुनिया से सचिन तेंडुलकर और फिल्मी दुनिया से शाहरुख खान के शादी में शामिल होने की खबर है। खबरों के मुताबिक 26 दिसंबर को शादी का रिसेप्शन मुंबई में होगा।

Also Read : इतना महंगा है अंबानी के बेटे की शादी का कार्ड कि बुंदेलखंड का सूखा हो जाए खत्म!

अनुष्का शर्मा ने किया ट्वीट-

विराट कोहली ने किया ट्वीट- 

Also Read : शत्रुघ्न सिन्हा का पीएम पर वार, माहौल को सांप्रदायिक बनाना बंद करें

गौरतलब है कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की मुलाकात 2013 में एक शैंपू के विज्ञापन के दौरान हुई थी। विराट ने श्रीलंका के खिलाफ सीरीज के बाद कहा था कि वो पिछले दो साल से लगातार खेल रहे हैं और वो काफी थक गये हैं। इसलिए उनको रेस्ट की जरूरत है।

Also Read : राहुल गांधी बने पार्टी के अध्यक्ष, कांग्रेस में खुशी की लहर

इसीलिये उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज में नहीं खेलने का फैसला किया था। तभी से ये आशंका जताई जा रही थी कि विराट इस समय में शादी कर सकते हैं। हालांकि अनुष्का ने प्रवक्ता ने इस खबर को सिरे से नकार दिया था। जैसा कि सभी जानते हैं कि विराट और अनुष्का पिछले काफी समय से रिलेशनशिप में थे और अपने रिश्ते को लेकर काफी खुलकर बातें भी करते रहे हैं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More