CAA पर सुलगा देश, 3 की मौत
नये नागरिकता कानून के खिलाफ देश के कई शहरों में गुरुवार को छात्रों समेत हजारों की संख्या में लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। उत्तर प्रदेश, बिहार और कर्नाटक के कुछ हिस्सों में हिंसा हुई जिनमें तीन लोगों की मौत हो गई।
कर्नाटक के मेंगलुरु में हुए प्रदर्शनों में दो लोगों की मौत हो गई। वहीं उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में हुई हिंसा में भी एक व्यक्ति की मौत हो गई है। देशभर में सैंकड़ों लोगों को हिरासत में लिया गया।
लखनऊ में इंटरनेट बंद-
संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ लखनऊ में गुरुवार को हुए हिंसक प्रदर्शन के बाद जिले में इंटरनेट सेवाएं आधी रात के बाद से बंद कर गई हैं।
नए नागरिकता कानून के खिलाफ राजधानी लखनऊ में गुरुवार को हिंसा भड़क उठी थी जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई तथा 16 पुलिसकर्मियों समेत कई लोग घायल हो गए थे। उपद्रवियों ने पथराव और आगजनी की थी।
मेंगलुरु में 2 लोगों की मौत-
अस्पताल में गुरुवार को हुई गोलीबारी में मारे गए लोगों का पोस्टमॉर्टम चल रहा था।
यह भी पढ़ें: लखनऊ में इंटरनेट सेवाएं आधी रात से बंद
यह भी पढ़ें: विरोध-प्रदर्शनों के बीच गृह मंत्री अमित शाह ने बुलाई आपात बैठक
(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)