बैडमिंटन : विक्टर व मारिन ने जीता जापान ओपन का खिताब

0

मौजूदा विजेता डेनमार्क के बैडमिंडन खिलाड़ी विक्टर एक्सेलसन और रियो ओलम्पिक-2016 में स्वर्ण पदक जीतने वाली स्पेन की कैरोलिना मारिन ने रविवार को जापान ओपन में क्रमश: पुरुष और महिला एकल का खिताब अपने नाम कर लिया। विक्टर ने तीन गेम तक खिंचने वाले पुरुष एकल के फाइनल में मलेशिया के ली चोंग वेई को 21-14, 19-21, 21-14 से मात दी। यह मैच एक घंटे 15 मिनट तक चला।

रियो ओलम्पिक-2016 में कांस्य पदक जीतने वाले विक्टर का 2017 में यह दूसरा सुपरसीरीज खिताब है। यह विक्टर की चोंग वेई पर दूसरी जीत है। मलेशियाई खिलाड़ी ने नौ बार विक्टर पर फतह हासिल की है। महिला एकल में दो बार की विजेता मारिन ने चीन की बिंगजियाओ को मात देकर खिताब अपनी झोली में डाला। 53 मिनट तक चले मुकाबले में स्पेनिश दिग्गज ने बिंगजियाओ को 23-21, 21-12 से परास्त किया।

2017 में मारिन का यह पहला सुपर सीरीज खिताब

पुरुष युगल के फाइनल में इंडोनेशिया के मार्कस फर्नाल्डी गिडेओन और केविन संजया सुकामल्जो ने जापान के टाकुटो इनओयुए और युकी कानेको की जोड़ी को 21-12, 21-15 से शिकस्त दी। यहा मैच 29 मिनट तक चला।

Also Read : क्षेत्रीय आधार पर न हो सिनेमा का बटवारा : करण जौहर

महिला युगल के फाइनल में जापान की मिसाकी माटसुटोमो और अयका ताकाहाशी ने दक्षिण कोरिया की किम हा ना और ही योंग कोंग को 21-18, 21-16 से हराया। जापानी जोड़ी ने 56 मिनट में यह मुकाबला अपने नाम किया।

मिश्रित युगल के खिताबी मुकाबले में चीन के वांग यिल्व और हुआंग डोंगपिन की जोड़ी ने जापान की ताकुरो होकी और सायाका हिरोता की जोड़ी को 21-13, 21-8 से मात देते हुए खिताब अपने नाम किया।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More