Varanasi: भारत जोड़ो न्याय यात्रा में नहीं शामिल होंगी प्रियंका, जानें वजह

चंदौली से शुरू होने वाली भारत जोड़ो यात्रा में प्रियंका गांधी शामिल नहीं होगी.

0

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और वायनाड से सांसद राहुल गांधी के द्वारा देश में निकाली जा रही है भारत जोड़ो न्याय यात्रा के उत्तर प्रदेश पहुंचने से पहले एक बुरी खबर सामने आई है. प्रदेश के चंदौली से शुरू होने वाली भारत जोड़ो यात्रा में प्रियंका गांधी शामिल नहीं होगी.

भारत जोड़ो यात्रा में नहीं शामिल होंगी प्रियंका गांधी

उत्तर प्रदेश में भारत जोड़ो नया यात्रा के प्रवेश से पहले यह कयास लगाए जा रहे थे की पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी भारत जोड़ो ने यात्रा में शामिल हो सकती हैं. लेकिन उत्तर प्रदेश में भारत जोड़ो ने यात्रा के प्रवेश से कुछ समय पहले ही कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने यह स्पष्ट कर दिया है कि प्रियंका गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल नहीं होगी. इसके पीछे स्‍वास्‍थ्‍य बजह बताई जा रही है.

कांग्रेस के सभी संगठनों ने झोंकी ताकत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र बनारस से शुरू होने वाली भारत जोड़ो न्‍याय यात्रा के लिए कांग्रेस के सभी संगठनों ने अपनी पूरी ताकत लगा दी है. पार्टी के सभी संगठनों ने शहर से गांव तक कांग्रेस नेता जनसंपर्क करके आम जनता को यात्रा में शामिल होने के लिए आमंत्रित कर रहे हैं.

2022 में बनारस आई थी प्रियंका

गौरतलाप है कि प्रियंका गांधी वाड्रा उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान 2022 में बनारस आई थी. आखिरी से चितईपुर चौराहे तक रोड शो किया था. प्रियंका गांधी वाड्रा के 2019 में काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन करने पर जमकर विवाद हुआ था.

kanpur: हैलट हॉस्पिटल में प्रदेश का सबसे बड़ा डायलिसिस सेंटर

सपा नेता होंगे शामिल

कांग्रेस नेताओं ने दावा किया है कि बनारस से शुरू होने वाली भारत जोड़ो नया यात्रा में समाजवादी पार्टी की कई नेता शामिल होंगे जिसमें अखिलेश यादव, समाजवादी पार्टी से विधान परिषद के सदस्य स्वामी प्रसाद मौर्य, सपा समर्थित पल्लवी पटेल इस यात्रा में शामिल होंगी.

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More