पीएम मोदी के गढ़ में प्रियंका गांधी, काशी विश्‍वनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना, देखें वीडियो…

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा आज अपने चुनावी प्रचार का आगाज करने प्रधानमंत्री के गढ़ वाराणसी पहुंची। यहां सबसे पहले प्रियंका ने काशी काशी विश्वनाथ मंदिर गयीं, यहां कांग्रेस महासचिव ने पूजा अर्चना की।

विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन के बाद मां कूष्मांडा के दरबार में पहुंच गई हैं। प्रियंका गांधी के आने के पहले दुर्गा मंदिर को खाली कराया गया। मां कूष्मांडा मंदिर में दर्शन-पूजन करने बाद प्रियंका गांधी जगतपुर स्थित इंटर कॉलेज के खेल मैदान पहुंची।

एयरपोर्ट पर हुआ ज़ोरदार स्वागत-

यहां प्रियंका किसान न्याय रैली को संबोधित करेंगी। वह जिले में लगभग छह घंटे रहेंगी। एयरपोर्ट पर कांग्रेस नेताओं ने प्रियंका का जोरदार स्वागत किया। साथ में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी मौजूद रहे।

प्रियंका के आगमन को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश भरा है। किसान न्याय रैली से प्रियंका गांधी बनारस की आठों सीटों के साथ पूर्वांचल की 164 विधानसभा सीटों पर जातिगत समीकरणों को साधने की कोशिश करेंगी।

यह भी पढ़ें: बीएचयू के खाते में जुड़ी एक और उपलब्धि, जल्द खुलेगा कोयला गुणवत्ता प्रबंधन और उपयोग अनुसंधान केंद्र

यह भी पढ़ें: ‘Mission UP’ के साथ प्रियंका गांधी लखनऊ में डालेंगी डेरा, ये है मास्टरप्लान

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्प इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)