डोनाल्ड ट्रम्प को एक बनारसी ने दिया ‘गमछा ज्ञान’ !

0

वाराणसी। बनारसियों की बतकही का अंदाज ही निराला होता है। कहीं भी, किसी भी वक्त। बस मौका मिलना चाहिए। फिर देखिए। खैर, कोरोना के चलते पूरे देश में लॉकडाउन है। लोगबाग घरों में कैद है। सबको सेहत की सुरक्षा सता रही है। ऐसे में अपने देश की फिक्र करने के बजाय एक बनारसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ज्ञान देने में मशगूल है। दुनिया के सुपर पावर कहे वाने वाले देश के सबसे ताकतवर इंसान को बनारसी गमछे की एहमियत समझाते हुए यहां के एक डॉक्टर ने उसे बाकायदा स्पीड पोस्ट भी कर दिया।

यह भी पढ़ें : सोनिया पर टिप्पणी कर कांग्रेसियों के ‘रडार’ पर आये अर्नब

ट्रम्प को बनारसी गमछे की गिनाई खूबियां

बनारास के इस डॉक्टर का नाम है डॉक्टर उत्तम ओझा। डोनाल्ड ट्रंप को बनारसी गमछा भेजते हुए इन डॉक्टर ने बाकायदा इसकी खूबी भी गिनाई। ट्रम्प को लिखे खत में इस डॉक्टर ने बनारसी गमछे को मास्क का बेहतर विकल्प बताया है। उनके मुताबिक अमेरिका भारत का मित्र देश है इसलिए संकट के समय में हम अमेरिका के साथ अपनी संवेदना व्यक्त करते हैं।

कोरोना के चलते मृतक अमेरिकी लोगों के प्रति हम अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। उन्होंने सलाह दी है कि ट्रंप को भी इस गमछे का प्रयोग करना चाहिए। उत्तम ओझा ने बताया कि बनारसी गमछा पूरी तरह सुरक्षित है। यह सूती और खादी का गमछा मास्क से कहीं बेहतर है और पूरी तरह से यहां सुरक्षा प्रदान करता है।

मास्क का बेहतर विकल्प बन सकता है गमछा

साथ ही उन्होंने यह कहा कि अगर अमेरिका के राष्ट्रपति इसका उपयोग करते हैं तो वाराणसी गमछे को एक विश्वव्यापी मान्यता प्रदान होगी। गमछा बनारस का एक परंपरागत वस्त्र है और वाराणसी के लोग इस गमछे का प्रयोग विभिन्न कार्यों में करते हैं। यह मल्टीपरपज है। कोरोना संकट आया तो यही गमछा संकटमोचक के रूप में मास्क बन गया। उन्होंने उम्मीद जताई कि अमेरिका के राष्ट्रपति इसे सकारात्मक रूप से लेंगे।और इसका प्रयोग करेंगे ।अगर अमेरिका गमछे का आर्डर देता है तो वाराणसी से इसे भेजा जाएगा।

यह भी पढ़ें : काश! लोग समझ पाते डॉक्टरों के लिए थाली और ताली बजाने के पीछे PM की भावना

[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्प इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More