सोनिया पर टिप्पणी कर कांग्रेसियों के ‘रडार’ पर आये अर्नब

वाराणसी। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ टीवी जर्नलिस्ट अर्नब गोस्वामी के विवादित टिप्पणी के बाद कांग्रेसी गुस्से में हैं। बनारस में कांग्रेसियों के एक दल ने अर्नब के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की। कांग्रेसियों का आरोप है कि अर्नब की टिप्पणी साम्प्रदायिक हिंसा भड़काने वाली है।

यह भी पढ़ें : काश! लोग समझ पाते डॉक्टरों के लिए थाली और ताली बजाने के पीछे PM की भावना

कोतवाली थाने में दी तहरीर

कांग्रेस महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे की अगुवाई में पार्टी कार्यकर्ताओं का एक दल बुधवार की शाम कोतवाली पहुंचा। इस दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने अर्नब के खिलाफ लिखित तहरीर दी और मुकदमा दर्ज करने की मांग की। आरोप लगाया कि अर्नब गोस्वामी पालघर की घटना को सांप्रदायिक रंग देना चाहते हैं। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को लेकर दिया गया उनका बयान गैरजिम्मेदाराना के साथ अमर्यादित है। लिहाजा उ के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

क्यों सोनिया गांधी पर भड़के अर्नब गोस्वामी ?

टीवी चैनल रिपब्लिक भारत के एडिटर अर्नब गोस्वामी ने अपने डिबेट शो ‘पूछता है भारत’ में महाराष्ट्र के पालघर में दो साधुओं की हत्या का मामला उठाते हुए सोनिया गांधी पर तल्ख टिप्पणी कर दी। अर्नब ने सवाल करते हुए कहा कि पालघर की घटना पर इटली से आई सोनिया गांधी क्यों अफसोस नहीं जाता रही। अर्नब यही नहीं रुके। उन्होंने यहां तक कह दिया कि पालघर की घटना से इटली के पादरी बेहद खुश होंगे और इनका पूरा क्रेडिट सोनिया गांधी ले रही होंगी। सोशल मीडिया पर अर्नब गोस्वामी का सवा दो मिनट का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।।

यह भी पढ़ें: मुंबई की घटना से सहमे वाराणसी के डीएम, पत्रकारों से की कोरोना टेस्ट की अपील

[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्प इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Hot this week

प्लेथॉन कार्यक्रम…लखनऊ के Pre School में दिखा बच्चों का जोश

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के महानगर इलाके...

BHU की पहल- अगले दो वर्षों में एक देश-एक पंचाग होगा लागू

वाराणसी– पर्व और त्योहार की तिथियों को लेकर विवाद...

वाराणसी: 26 मार्च को सीएम दौरा, 194 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को देंगे नियुक्ति पत्र

Varanasi: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार के आठ साल पूरे...

राणा सांगा पर आमने – सामने केशव -अखिलेश…

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के सांसद रामजी लाल सुमन द्वारा...

Topics

DM अभिषेक प्रकाश पर शिकंजा… जैन ने किया कबूलनामा

लखनऊ: राजधानी के डीएम रहे अभिषेक प्रकाश की मुश्किलें...

योगी सरकार के 8 साल, जारी किया रिपोर्ट कार्ड…

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के आज 8...

Related Articles

Popular Categories