वंदे मातरम को राष्ट्रगान के बराबर का दर्जा नहीं

0

दिल्ली उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को वंदे मातरम को राष्ट्रगान के बराबर दर्जा देने की याचिका खारिज कर दी।

भाजपा नेता और वकील अश्विनी कुमार उपाध्याय ने याचिका दायर की थी कि वंदे मातरम को राष्ट्रगान जन गण मन के समान सम्मान दिया जाए।

उपाध्याय ने अपनी याचिका में यह भी मांग की थी कि केंद्र सरकार को राष्ट्रगान और राष्ट्रीय गीत दोनों को बढ़ावा देने और प्रचारित करने के लिए एक राष्ट्रीय नीति तैयार करने का निर्देश दिया जाए।

उन्होंने अदालत से सरकार से यह सुनिश्चित करने का निर्देश देने की मांग की कि सभी स्कूलों में दोनों गाने गाए जाएं।

पहले भी हो चुकी है ऐसी मांग-

अक्टूबर 2017 में दिल्ली उच्च न्यायालय में इसी तरह की याचिका दायर की गई थी, जिसमें मांग की गई थी कि राष्ट्रीय गीत को राष्ट्रगान के समान माना जाए।

राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम बंकिम चंद्र चटर्जी द्वारा लिखा गया था जबकि राष्ट्रगान जन गण मन को नोबेल पुरस्कार विजेता रवींद्रनाथ टैगोर द्वारा लिखा गया था।

यह भी पढ़ें: ‘वंदे मातरम’ को मिले राष्ट्र गान के समान दर्जा, दिल्ली HC में याचिका दायर

यह भी पढ़ें: मुसलमान कांग्रेस-भाजपा के भरोसे जिंदा नहीं है : शफीकुर्रहमान बर्क

 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More